Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

प्रतापगढ़/महिला आंगनवाड़ी कार्यकत्री का 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन।

फोटो - आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विकास भवन प्रतापगढ़ में धरना प्रदर्शन करती हुई। प्रतापगढ़...


फोटो - आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विकास भवन प्रतापगढ़ में धरना प्रदर्शन करती हुई।
प्रतापगढ़ विकास भवन में शुक्रवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के द्वारा जिले में अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के पूर्व लखनऊ में आंगनवाड़ी की रैली 2016 में की थी जिसमें राजनाथ सिंह जी के साथ अमित शाह ने वादा किया था कि आप लोग भाजपा की सरकार बनने में मदद करेंगे और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो आंगनबाड़ियो का मानदेय 1 वर्ष में 2 गुना करते हुए स्थाई करने का कार्य करेंगे । आंगनबाड़ियों ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने में पूरी मदद की किंतु डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद आंगनबाड़ियों को दूसरी बार सरकार बनने के बाद भी सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया गया ना ही उनके स्थाईकरण किया गया। वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ियों में 10 बिंदुओं पर ध्यानाकृष्ट करना किया है, जिसमें प्रमुख मांग है कि राज्य व केंद्र सरकार दीपावली पर्व के पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय देने की घोषणा करें साथ न्यूनतम वेतन लागू करें।
प्री प्राइमरी में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों के शिक्षण कार्य हेतु एक्स एजुकेटर वाहक भर्ती के स्थान पर ईसीसी प्रशिक्षण प्राप्त आंगनबाड़ियों को उनके अनुभव के आधार पर वरीयता देते हुए एजुकेटर पद पर नियुक्त किया जाए। साथ ही लाभार्थी गार्जियन की फोटो व ओटीपी भरने का प्रावधान तत्काल समाप्त किया जाए।
आंगनबाड़ी के मुख्य सेविका पद पर प्रमोशन की आय सीमा 50 वर्ष को समाप्त करते हुए 60 वर्ष किया जाए।
आगरा जनपद में पोषाहार घोटाले में बिना जांच के जेल में बंद आंगनबाड़ियों को तत्काल रिहा किया जाए जांचों उपरांत जो अधिकारी कर्मचारी दोषी पाया जाए उन पर ही कार्रवाई की जाए
 प्रमुख मांगों में प्रदेश व जनपद के सैकड़ों कार्यकत्रियों का मानदेय पिछले कई माह से किसी का केंद्र सरकार से प्राप्त मानदेय 4500 सौ है तो किसी का राज्य सरकार से प्राप्त रुपए 1500 सौ ही आया है। और किसी का एक भी नहीं आया है। ऐसे कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को चिन्हित कर पत्र जाटों के आधार पर मानदेय दिलाया जाए।
वह अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष माधुरी सिंह ने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं तो हम सभी आंगनवाड़ी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेगे और आने वाले 2027 के विधानसभा में भाजपा सरकार का विरोध करेंगे।

No comments

Popular Posts