उपनिरीक्षक दीपिका सिंह द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धित दी गई जानकारी। फोटो - आसपुर देवसरा थाने के एंटी रोमियो टी...
उपनिरीक्षक दीपिका सिंह द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धित दी गई जानकारी।
फोटो - आसपुर देवसरा थाने के एंटी रोमियो टीम द्वारा अमरगढ़ गांव में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धित जानकारी देते हुए।
आसपुर देवसरा के एंटी रोमियो टीम द्वारा आज आसपुर देवसरा इलाके के अमरगढ़ गांव में जाकर उपनिरीक्षक दीपिका सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी, साथ ही मनचलों तत्वों को आगाह भी किया। उपनिरीक्षक दीपिका सिंह ने कई टोल फ्री नंबर के बारे में बताया ताकि जरूरत पड़ने पर तुरन्त बालिकाओं और महिलाओं को मदद मिल सके,जिसमें टोल फ्री नम्बर महिला हेल्पलाइन 181,विमेन पावर 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 एम्बुलेंस सेवा 108 साइबर हेल्पलाइन 1930 और थाने का सीयूजी नंबर 9454404106 के बारे में जानकारी दी।
No comments