Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

मुंबई में भाजपा के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के भतीजे ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की: पुलिस।

फाइल फोटो  सागर राम कुमार गुप्ता। मिले सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सागर राम कुमार गुप्ता था. सागर राम कुमार गुप्त...

फाइल फोटो  सागर राम कुमार गुप्ता।
मिले सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सागर राम कुमार गुप्ता था. सागर राम कुमार गुप्ता की उम्र करीब 21 साल थी और वह यूपी के प्रतापगढ़ जिले के पूर्व सांसद बीजेपी संगम लाल गुप्ता का भतीजा था. संगम लाल गुप्ता का मुंबई में व्यापार है. उनका परिवार भी वहीं पर रहता है. मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे संगम लाल गुप्ता के भतीजे सागर राम कुमार गुप्ता ने अंधेरी स्थित एक इमारत की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सोसाइटी के कैंपस में कुछ गिरने की आवाज सुनकर लोग बाहर आए. लोगों ने देखा तो सागर राम कुमार गुप्ता खून से लथपथ पड़ा हुआ था. आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं फ्लैट के अंदर भी जांच की, लेकिन किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.


इंजीनियरिंग का छात्र सागर अंधेरी (पूर्व) के अंबुजवाड़ी इलाके में स्थित हरि दर्शन भवन की सातवीं मंजिल पर रहता था।

पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘सागर दोपहर में कॉलेज से घर लौटा। उसने अपने परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं की और सीधे छठी मंजिल पर गया और ‘डक्ट एरिया’ से छलांग लगा दी। उसके शव को कुछ राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। सागर को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि सागर का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अंधेरी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक उमेश ने कहा, ‘‘मृतक उत्तर प्रदेश से भाजपा के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता का भतीजा था। पुलिस यह जानने के लिए कॉलेज में सागर गुप्ता के दोस्तों से पूछताछ करेगी कि वह अवसादग्रस्त था या नहीं और इस कदम के पीछे का संभावित कारण क्या है।

No comments

Popular Posts