Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

ब्रेकिंग/हार्वेस्टर पर बैठे किशोर 11000 करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा।

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सुरंगपुर गांव में आज शाम करीब छः बजे राहुल पुत्र राजकुमार वर्मा उम्र 18 बर्ष निवासी दयाल गंज आसपुर ...


थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सुरंगपुर गांव में आज शाम करीब छः बजे राहुल पुत्र राजकुमार वर्मा उम्र 18 बर्ष निवासी दयाल गंज आसपुर देवसरा धान काटने वाली मशीन हार्वेस्टर के उपर बैठकर गंगाराम के खेत में धान की कटाई करवा रहा था।उसी समय राहुल खेत के उपर से गुजरने वाले11000 करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। आनन फानन में परिजनों ने राहुल को पट्टी सीएचसी लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने राहुल की गंभीर हालत देखते हुए जिला मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर थाना आसपुर देवसरा के उपनिरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक अनुपम त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

No comments

Popular Posts