Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/गर्लफ्रेंड लेकर शाले ने जीजा के घर पर किया कब्जा, पुलिस ने की कार्यवाही।

अमित अपने ही घर के बाहर रहने को हुआ था मजबूर। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के लाखीपुर गांव के रहने वाले अमित सुंदरम मिश्र पुत्र शिव...

अमित अपने ही घर के बाहर रहने को हुआ था मजबूर।
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के लाखीपुर गांव के रहने वाले अमित सुंदरम मिश्र पुत्र शिवनारायण मिश्र ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कर न्याय की गुहार लगाई है। अमित ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2024 को ग्राम निकरोजपुर थाना बक्सा जौनपुर के रहने वाले रामप्रसाद तिवारी की बेटी आंचल के साथ हुई थी। लेकिन कुछ ही महीने में अमित की पत्नी आंचल से अनबन शुरू हो गई। जिसके चलते आंचल का भाई अनुराग तिवारी अपने महिला मित्र के साथ रविवार को अमित के घर पर आ धमका, और घर के अन्दर से ताला लगाकर घर पर कब्जा जमा लिया। मौके पर ग्राम प्रधान गौरा माफी सुशील सिंह भी पहुचे लेकिन दरवाजा नहीं खुला, उल्टा प्रधान जी का वीडियो शाले अनुराग बनाने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शिकायती पत्र मिलते ही थाना आसपुर देवसरा के उपनिरीक्षक अनुपम त्रिपाठी अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंचकर जीजा अमित और शाले अनुराग को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों में बात नहीं बनी। जिसके चलते शाले और जीजा दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया। इस घटना को लेकर शाले अनुराग और उसकी महिला मित्र को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

No comments

Popular Posts