फाइल फोटो - आशीष आसपुर देवसरा प्रतापगढ़।थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के नारायण महाविद्यालय गधियावा के पास पट्टी राजा ब...
आसपुर देवसरा प्रतापगढ़।थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के नारायण महाविद्यालय गधियावा के पास पट्टी राजा बाजार रोड़ पर एक अनियंत्रित बाइक खंभे से जा टकराई जिससे बाइक पर सवार आशीष कुमार खरवार पुत्र विनय कुमार खरवार उम्र 17 वर्ष निवासी राजा बाजार थाना महाराजगंज की मौके पर मौत हो गई। और अनुभव पुत्र शिवकांत 14 वर्ष निवासी राजा बाजार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही मृतक आशीष और घायल अनुभव को अपने साथ लेकर चले गए। अनुभव का इलाज जौनपुर में हो रहा है।मौके पर थाना आसपुर देवसरा के उपनिरीक्षक अनुपम त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने मृतक आशीष का अंतिम दाह संस्कार देर शाम इब्राहिमपुर घाट पर कर दिया।
मृतक आशीष के घर पर कोहराम मचा हुआ है।
No comments