Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

दो समुदायों की भिड़ंत में 12 अपराधियों पर आसपुर देवसरा पुलिस नें कसा शिंकजा।

*-एसपी प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुल 12 अभियुक्तों को भेजा जेल* *-मारपीट, गाली गलौज व...

*-एसपी प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुल 12 अभियुक्तों को भेजा जेल*
*-मारपीट, गाली गलौज व तोड़फोड़ करने में प्रकरण में दर्ज 02 अभियोगों में वांछित कुल 06 अभियुक्त गिरफ्तार*
*-अन्तर्गत धारा 170/126/ 135 बीएनएसएस के तहत शान्ति भंग के आरोप में 06 गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़ ।*
दिनांक 14.12.2024 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रामगंज में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में वाद-विवाद के दौरान मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ करने के आरोप में दर्ज दो अभियोग में वांछित व प्रकाश में आये कुल 06 नफर अभियुक्त तथा शान्ति भंग के आरोप में कुल 06 नफर अन्तर्गत धारा 170/126/ 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है । थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा कुल 12 नफर अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 14.12.2024 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रामगंज में गाड़ी ओवरटेक करने की बात को लेकर दो पक्षों के विवाद में मारपीट व मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त करने के प्रकरण में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर पर मु0अ0सं0 310 / 24 धारा - 115(2),352,351(2),324(4),333,109/3(5) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 311/24 धारा-115(2), 352,351(2),127(2),109/3(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में* जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के निकट पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है ।

*दिनांक 15.12.2024 को उ0नि0 गिरजा शंकर यादव, उ0नि0 चन्द्रबली सिंह, उ0नि0 राम अवध यादव मय हमराह का० शिव शंकर, म0का0 गीताजंली व चालक का० राकेश सरोज द्वारा* मु0अ0सं0 310/24 तथा 311/24 में नामजद व प्रकाश में आये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु भौतिक साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कुल 06 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

*-मु0अ0सं0 310 / 24 धारा - 115(2),352,351(2),324(4),333,109/3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण-*
1- विवेक सिंह उर्फ सन्नी सिंह पुत्र बृजेन्द्र सिंह उम्र 29 वर्ष 
2- अतुल सिंह पुत्र राकेश सिंह उम्र 24 वर्ष 
3- हिमांशु सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष नि0 गण मानापुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ तथा  

*-मु0अ0सं0 311/24 धारा-115(2), 352,351(2),127(2),109/3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण-*
1- मो0 अबरार पुत्र मो0 रंजी उम्र करीब 42 वर्ष 
2- मो0 राशिद उर्फ लल्लू पुत्र मो0 लतीश उर्फ मुन्ने उम्र करीब 46 वर्ष 
3- मो0 नदीम पुत्र मो0 गफ्फार उम्र करीब 45 वर्ष निवासीगण रामगंज थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया ।

*-अन्तर्गत धारा 170/126/ 135 बीएनएसएस के तहत शान्ति भंग के आरोप में ग्राम मानापुर व रामगंज से कुल 06 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया*
1- सत्यम् सिंह पुत्र प्रभाकर सिंह उम्र करीब 25 वर्ष 
2- कमलेश कुमार गौतम पुत्र संतू हरिजन उम्र करीब 30 वर्ष 
3- दुर्गेश गौतम पुत्र स्व0 रमेश उम्र 26 वर्ष निग ग्राम मानापुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ 
4- सौरभ पाल पुत्र बुलाकी पाल उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम रोडवेज मुरादाबाद 
5- मो0 इलियास पुत्र सत्ता उम्र 38 वर्ष नि0 रामगंज पुरानी बाजार थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ 
6- अंकित वर्मा पुत्र कृपाशंकर वर्मा उम्र करीब 19 वर्ष नि0 भाऊपुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़

*सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 
1- विवेक सिंह उर्फ सन्नी सिंह पुत्र बृजेन्द्र सिंह उम्र 29 वर्ष 
2- अतुल सिंह पुत्र राकेश सिंह उम्र 24 वर्ष 
3- हिमांशु सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष नि0 गण मानापुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़
4- मो0 अबरार पुत्र मो0 रंजी उम्र करीब 42 वर्ष 
5- मो0 राशिद उर्फ लल्लू पुत्र मो0 लतीश उर्फ मुन्ने उम्र करीब 46 वर्ष 
6- मो0 नदीम पुत्र मो0 गफ्फार उम्र करीब 45 वर्ष निवासीगण रामगंज थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़
7- सत्यम् सिंह पुत्र प्रभाकर सिंह उम्र करीब 25 वर्ष 
8- कमलेश कुमार गौतम पुत्र संतू हरिजन उम्र करीब 30 वर्ष 
9- दुर्गेश गौतम पुत्र स्व0 रमेश उम्र 26 वर्ष निग ग्राम मानापुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ 
10- सौरभ पाल पुत्र बुलाकी पाल उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम रोडवेज मुरादाबाद 
11- मो0 इलियास पुत्र सत्ता उम्र 38 वर्ष नि0 रामगंज पुरानी बाजार थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ 
12- अंकित वर्मा पुत्र कृपाशंकर वर्मा उम्र करीब 19 वर्ष नि0 भाऊपुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़

*बयान-* कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्यवाही करने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस प्रतिबद्ध है । बड़े-बुजुर्गों से अपील है कि वह अपने बच्चों को गैरकानूनी कार्य करने रोकें । जो भी व्यक्ति अराजकता फैलाकर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करेगा या कोशिश करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ।
-डॉ0 अनिल कुमार,
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ।

No comments

Popular Posts