-गरीब बेटी की मदद में संग्रामगढ़ पुलिस की मिसाल -सरकारी सहयोग और संवेदनशीलता का अद्भुत मेल -संग्रामगढ़ पुलिस ने गरीब...
-गरीब बेटी की मदद में संग्रामगढ़ पुलिस की मिसाल
-सरकारी सहयोग और संवेदनशीलता का अद्भुत मेल
-संग्रामगढ़ पुलिस ने गरीब की बेटी के सपने संजोए
-मानवीय संवेदना के प्रतीक बने प्रतापगढ़ एसपी डॉ अनिल कुमार
-28 अक्टूबर को हुई थी थाना संग्रामगढ़ में रामलखन सरोज की हत्या
-पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही हत्यारोपियों को भेजा था जेल
-11 दिसंबर को तय थी रामलखन की बेटी अनुपमा की शादी
-रामलखन की हत्या के बाद से पूरी तरह से टूट गया था परिवार
*प्रतापगढ़:* प्रतापगढ़ जिले के थाना संग्रामगढ़ की पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वर्दी के पीछे एक संवेदनशील दिल धड़कता है। ग्राम काशीपुर दखवापुर में हुए हत्या के बाद मृतक की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया था। बेटी की शादी की तैयारियां अधूरी थीं, और आर्थिक तंगी से परिवार चिंतित था। ऐसे में प्रभारी निरीक्षक संग्रामगढ़ सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बेटी के पिता की भूमिका निभाई और उसकी शादी की सभी रस्में निभाईं।
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के मार्गदर्शन में प्रशासन ने तुरंत सहायता प्रदान की। *जिलाधिकारी संजीव रंजन और समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य* की मदद से 4.12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई गई। इतना ही नहीं, क्षेत्रीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर बेटी के लिए कपड़े, जेवर, और अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था की गई।
दिनांक 11 दिसंबर 2024 को पूरे थाना स्टाफ की उपस्थिति में शादी संपन्न हुई। रस्मों रिवाज से भरी इस शादी में पुलिस ने पिता बनकर बेटी को आशीर्वाद दिया। *इस मानवीय पहल ने क्षेत्र के लोगों को "नरसी के भात" की कथा की याद दिलाई, जहां भगवान कृष्ण ने एक गरीब की मदद की थी।* संग्रामगढ़ पुलिस ने मानवता और कर्तव्य का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यह साबित किया कि पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखती है, बल्कि समाज के दुख-सुख में भी शामिल होती है।
क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की और इसे समाज सेवा का एक आदर्श बताया। प्रतापगढ़ पुलिस का यह प्रयास न केवल कर्तव्यनिष्ठा बल्कि मानवीय संवेदनशीलता की एक प्रेरणादायक कहानी है
No comments