आसपुर देवसरा प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के गोपालपुर में स्थित लाल बहादुर इंटर कॉलेज में आज एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा बालिकाओं क...
आसपुर देवसरा प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के गोपालपुर में स्थित लाल बहादुर इंटर कॉलेज में आज एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा बालिकाओं को वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 चाइल्ड केयर हेल्पलाइन नंबर 1098 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही आसपुर देवसरा थाने का सीयूजी नंबर 94 5540 41 06 के भी बारे में बताया गया। महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना भाग्यलक्ष्मी योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। महिलाओं को कानून घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम ,बाल विवाह अधिनियम, पाक्सो एक्ट ,लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम और साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, इस समय उप जिला अधिकारी तनवीर अहमद क्षेत्राधिकार पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपिका सिंह मौजूद रहे।
No comments