Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

प्रतापगढ़ /मां ने तीन मासूम बच्चों संग लगाई फांसी, चारों की मौत से मचा हड़कंप।

प्रतापगढ़ में एक विवाहिता ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का मानना है कि घरेलू कलह से परेशान महिला ...



प्रतापगढ़ में एक विवाहिता ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का मानना है कि घरेलू कलह से परेशान महिला ने यह कदम उठाया। इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार की सुबह कमरा न खुलने पर सभी ने दरवाजा तोड़कर देखा तो दंग रह गए। साड़ी के एक फंदे से लटकी हुई कोमल और उसका बेटा रौनक मिला
दूसरे फंदे में दोनों बेटियां उजाला और लक्ष्मी लटकी हुई पाई। ऐसा माना जा रहा है कि घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जान दे दी। घर के चार सदस्यों की मौत से परिवार और गांव में लोग गमगीन हो गए। तीनों बच्चे एक साथ पैदा हुए थे। उन सब की उम्र डेढ़ साल थी।
 कोतवाली देहात के भदोही गांव का यह मामला है। यहां का रहने वाला संदीप कुमार गौतम मजदूरी करता है। उसकी पत्नी 23 साल की राजेश्वरी उर्फ कोमल को उसके पति ने शराब के नशे में शुक्रवार की शाम मारा पीटा था। इसके बाद सब लोग खा पीकर सो गए। शनिवार को सुबह 8:30 बजे तक कमरा न खुलने पर गांव के लोग भी जुटे और 9:00 बजे दरवाजे को तोड़ा गया। साड़ी के एक फंदे से लटकी हुई कोमल और उसका बेटा रौनक मिला। दूसरे फंदे में दोनों बेटियां उजाला और लक्ष्मी लटकी हुई पाई गई। एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि गृह कलह में खुदकुशी की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधि कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया।

No comments

Popular Posts