Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/शशिकांत पांडेय बनाए गए जांच अधिकारी, पूर्व में रह चुके हैं प्रमुख सचिव न्याय और जनपद न्यायाधीश।

पूर्व प्रमुख सचिव न्याय/ जनपद न्यायाधीश/सदस्य उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज ,एस के पाण्डेय नि ग्राम मोलनापुर ब्लाक आसपुर देव...

पूर्व प्रमुख सचिव न्याय/ जनपद न्यायाधीश/सदस्य उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज ,एस के पाण्डेय नि ग्राम मोलनापुर ब्लाक आसपुर देवसरा पट्टी प्रतापगढ़ की विशिष्ट योग्यता एवं अद्वितीय प्रतिभा एवं सेवा संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में अभूतपूर्व दक्षता के दृष्टिगत Inter University Centre for Teacher Education Varanasi में केन्द्रीय कार्मिको  द्वारा की गई अनियमितताओं एवं दुराचरण के संबंध में संस्था के सक्षम प्राधिकारी द्वारा गठित एक सदस्यीय जांच आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व भी श्री पाण्डेय जी को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय,नेता सुभाषचंद्र तकनीकी विश्वविद्यालय नई दिल्ली,तथा सोनीपत में अवस्थित तकनीकी विश्वविद्यालय में भी जांच आयोग के अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर चुके हैं,जो निश्चित रुप से क्षेत्र के लिए  अत्यंत गौरव का विषय है।
वाराणसी में स्थापित यह संस्था ,शिक्षा के क्षेत्र में  विख्यात, प्रतिष्ठित एवं सुयोग्य अध्यापकों/शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण देकर माननीय प्रधानमंत्री जी के शिक्षा क्षेत्र में नई शिक्षा नीति के तहत नये आयाम एवं आगाज़ देने के सपनो को साकार करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

No comments

Popular Posts