थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के तेलियानी गांव के रहने वाले योगेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय तिलकधारी सिंह ने थाना आसपुर देवसरा में शिकायती ...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के तेलियानी गांव के रहने वाले योगेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय तिलकधारी सिंह ने थाना आसपुर देवसरा में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल पर गौरा माफी के रहने वाले आयुष तिवारी पुत्र संजय तिवारी ने उनके व्हाट्सएप पर मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।और इन सब घटना में इनके साथ में रहने वाले प्रवीण मिश्र पुत्र मुन्ना मिश्र निवासी कुधुवा थाना सिंगरामऊ भी शामिल है। जिससे उनका पूरा परिवार भयभीत हैं।साथ ही गाली गलौज का स्क्रीनशॉट भी है। योगेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। आसपुर देवसरा की पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
No comments