Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

नारायण महाविद्यालय परिवार नें उमंग रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया नव वर्ष।

  नारायण  स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं नारायण विधि महाविद्यालय गधियावां आसपुर देवसरा पट्टी प्रतापगढ़ के संस्थापक प्रबंधक एवं संरक...

 
नारायण  स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं नारायण विधि महाविद्यालय गधियावां आसपुर देवसरा पट्टी प्रतापगढ़ के संस्थापक प्रबंधक एवं संरक्षक के साथ उमंग रेस्टोरेंट पट्टी प्रतापगढ़ में मनाया गया नव वर्ष | इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक श्री एस. के.पांडेय (निवर्तमान प्रमुख सचिव न्याय) एवं प्रबंधक श्री शिव व्रत पांडेय व संरक्षक इंजीनियर धीरज पांडेय तथा महाविद्यालय की  अध्यक्ष / संचालिका श्रीमती कुसुम पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारीयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए भेंट एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया | 

महाविद्यालय के संस्थापक श्री एस0के0 पांडेय ने वहां उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी |
और महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए समस्त संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्राचार्य डॉ0अशोक कुमार पाल ने महाविद्यालय को और ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्रबंधक श्री शिव व्रत पांडेय  जी ने सभी प्राध्यापकको व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भोजन व नाश्ता कराया एवं साथ में सभी का उत्साहवर्धन किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक जी के बड़े भाई श्री श्रीकांत पांडेय ने किया और सभी को आशीर्वचन से अभिसिंचित किया। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया से चलकर आए संरक्षक श्री धीरज पांडेय ने सभी को ऑस्ट्रेलिया का उपहार भेंट किया तथा सभी का उत्साह वर्धन किया | 
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे |

No comments

Popular Posts