आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी शशिकांत पांडे ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि ...
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी शशिकांत पांडे ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि बीते सोमवार लगभग 8 बजे वह अपने परिजनों व ड्राइवर के साथ अपने बरामदे में अलाव जलाकर बैठा था, तभी पड़ोस के रहने वाले दो लोग भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पीड़ित का गला दबाने लगे। पीड़ित के भाई द्वारा जब आरोपियों को हटाए जाने का प्रयास किया जाने लगा तो उन्हें भी बलपूर्वक धकेल दिया गया। आरोपीगण पीड़ित को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए पर आरोपियों के इस कृत्य से पीड़ित डर सहम गया। जिसके बाद वह आसपुर देवसर थाने पहुंचकर मामले की लिखित तहरीर दी थी जिस पर आसपुर देवसरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
No comments