फाइल फोटो- मृतक अनुराग उपाध्याय। फाइल फोटो - मृतक ऋषभ उपाध्याय। फाइल फोटो - मृतक नन्हे सरोज। थाना आसपुर ...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के करौदहा गांव के रहने वाले अनुराग पुत्र राम अनुज उपाध्याय, ऋषभ पुत्र स्वर्गीय अशोक उपाध्याय,नन्हे पुत्र स्वर्गीय माताफेर सरोज की बक्सा जौनपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। नन्हे और ऋषभ की मौत जौनपुर में इलाज के दौरान हुआ था जबकि अनुराग की मौत मौके पर हों गई थी। बुधवार की दोपहर के लगभग दो बजे एक साथ ये तीनों लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जौनपुर की तरफ जा रहे थे अचानक बक्सा थाना क्षेत्र के हाइवे पर इन लोगों की मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गई जिसके कारण अनुराग उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऋषभ और नन्हे की मौत जौनपुर में इलाज के दौरान हो गई। अनुराग, ऋषभ और नन्हे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ऋषभ और अनुराग पड़ोसी थे, जबकि नन्हे भी इन्हीं दोनों के गांव का रहने वाला था।थाना बक्सा की पुलिस ने तीनों मृतकों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
No comments