Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

परहत गांव के प्राथमिक विद्यालय से नदारद अध्यापक।

  एक तरफ सरकार सर्व शिक्षा अभियान का मुहिम चला रखी है कि स्कूल चले हम,सब पढ़ें सब बढ़े।लेकिन सरकार की मन...

एक तरफ सरकार सर्व शिक्षा अभियान का मुहिम चला रखी है कि स्कूल चले हम,सब पढ़ें सब बढ़े।लेकिन सरकार की मनसा पर कुछ शिक्षक पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ताज़ा मामला विकासखंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के परहत गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। यहां पर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय खुलने के बाद भी कोई शिक्षक विद्यालय पर नहीं पहुंचे जिसके कारण वहां ताला लटकता हुआ नजर आया, इस विषय में खंड शिक्षा अधिकारी सुशील त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम हेड मास्टर से बात करते हैं। जब इसकी भनक हेड मास्टर दिनेश कुमार को लगी तो उन्होंने फोन  करके  बताया कि मैं दूसरे जनपद महाराजगंज जौनपुर से आता हूं जो कि काफी दूर पड़ता है साथ ही हमको बच्चों को खिलाने के लिए भोजन का  सामान भी बाजार से खरीदना पड़ता है इसलिए मैं समय से विद्यालय नहीं पहुंच सका हूं।

No comments

Popular Posts