प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी में एक नई फिल्म का शुभारंभ शुक्रवार को शाम 6:00 बजे सीएचसी पट्टी के बगल स्थित अजीत स्टूडियो में हुआ। ब...
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी में एक नई फिल्म का शुभारंभ शुक्रवार को शाम 6:00 बजे सीएचसी पट्टी के बगल स्थित अजीत स्टूडियो में हुआ। बंधन छूटे ना फिल्म का शुभारंभ करने के लिए तहसीलदार पवन सिंह व अरूण प्रताप सिंह पहुंच कर फीता काट कर फिल्म का मुहूर्त किया। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर नजर मोहर सवी ने बताया कि यह एक पारिवारिक सामाजिक फिल्म है। अवधी भाषा में बनने वाली इस फिल्म के अधिकतर कलाकार प्रतापगढ़ जनपद के हैं। कुछ कलाकारों को बाहर से भी बुलाया गया है। फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ प्रतापगढ़ जनपद से होगा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर इस फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य का फिल्मांकन किया जाएगा। इस दौरान निर्माता राज वर्मा वा सुभाष शुक्ला ने बताया फिल्म एक पारिवारिक लव स्टोरी है। जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक साफ सुथरा संदेश देने का प्रयास किया जायेगा सम्पूर्ण टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी प्रोडक्शन मैनेजर के रूप मे निर्मलकुमारश्रीवास्तव निभाएंगे। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह विपिन श्रीवास्तव प्रोडक्शन मैनेजर निर्मल श्रीवास्तव अभिनेत्री रूबी सिंह प्रिया सिंह जमुना प्रसाद अभिषेक पुजारी,अजीत विश्वकर्मा, समेत फिल्म यूनिट के तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments