थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के लाखीपुर गाव के रहने वाले मुन्ना पांडे पुत्र इंद्रजीत पांडे की इलेक्ट्रिक स्कूटी में उस समय आग लग गई...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के लाखीपुर गाव के रहने वाले मुन्ना पांडे पुत्र इंद्रजीत पांडे की इलेक्ट्रिक स्कूटी में उस समय आग लग गई, जब उनका छोटा भाई रानू पांडे अपने दोस्त अमन मौर्य को रात करीब 8.30 बजे लेकर घर पहुंचाने जा रहा था। रानू पांडे अपने घर से सिर्फ 500 मीटर दूरी पर पहुंचा ही था की स्कूटी बंद हो गई जिसके बाद रानू पांडे ने स्कूटी की डिग्गी खोली तो उसमें से धुआं निकल रहा था जब तक रानू कुछ समझ पाता तब तक स्कूटी में विस्फोट के साथ धू धू कर जलने लगी। आग जलता देख वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई इसकी सूचना 112 पर दी गई साथ ही फायर ब्रिगेड और थाना आसपुर देवसरा की पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्कूटी पर पानी डालकर बुझाया गया लेकिन तब तक स्कूटी जलकर राख हो चुकी थी। स्कूटी के मालिक मुन्ना पांडे ने बताया कि यह स्कूटी ज्वाय ई बाइक कंपनी की थी। इसे हम पट्टी से 15 फरवरी 2024 को श्री इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमोबाइल से खरीदी थी।
No comments