Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

जौनपुर विकास भवन में लेखाकार को 30000 रूपय कीे घूस लेते एंटी करप्शन की टीम ने दबोचा।

सिकरारा (जौनपुर)। विकास भवन के एक वरिष्ठ लेखा परीक्षक को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को मछलीशहर रोडवेज परिसर के पास स...

सिकरारा (जौनपुर)। विकास भवन के एक वरिष्ठ लेखा परीक्षक को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को मछलीशहर रोडवेज परिसर के पास से तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एंटी करप्शन की टीम ने बताया कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने विकास भवन में तैनात वरिष्ठ लेखा परीक्षक सत्य नारायण जो कि सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर, भेलारा, बेलवाई माधोपुर के निवासी के खिलाफ शिकायत कर आरोप लगाया था कि मेरी मां सुदामा परशुरामपुर गांव की प्रधान है।

उनके द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों की ऑडिट करने के एवज में लेखा परीक्षक द्वारा तीस हजार रुपए की मांग की गई। जिसकी सूचना उन्होंने एंटी करप्शन वाराणसी की टीम को दिया। आरोप है कि उक्त शिकायतकर्ता ने लेखा परीक्षक को पैसे देने के लिए मछलीशहर रोडवेज परिसर पर बुलाया।वहां एंटी करप्शन टीम द्वारा दिए गए तीस हजार रुपए को ज्यों ही शिकायतकर्ता ने उक्त लेखा परीक्षक को दिया तो टीम ने उनको तुरंत ही घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके पर ही उनका हाथ धुलवाया तो उसका हाथ रंगीन हो गया। एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार लेखा परीक्षक को सिकरारा थाना लाकर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया।

No comments

Popular Posts