प्रयागराज के मऊआइमा के बेनीपुर गांव की एक बीए की छात्रा सरिता पटेल रविवार की सुबह लापता हो गई थी। उसका शव मंगलवार की दोपहर सोरां...
प्रयागराज के मऊआइमा के बेनीपुर गांव की एक बीए की छात्रा सरिता पटेल रविवार की सुबह लापता हो गई थी। उसका शव मंगलवार की दोपहर सोरांव के घोषड़ा बर्जी गांव के किनारे चिलबिल के पेड़ से लटकता मिला। मौके पर सोरांव पुलिस व मऊआइमा पुलिस भी पहुंची और शव को उतारकर जांच शुरू कर दी है। युवती का घर और घटनास्थल के बीच सात किलोमीटर का फासला है। मृतका का शव जमीन से करीब 15 फीट की ऊंचाई पर लटक रहा था। युवती की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है
No comments