थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के देवकली सैफाबाद की रहने वाली सुमन पत्नी हवलदार विश्वकर्मा ने थाना आसपुर देवसरा में शिकायती पत्र देकर...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के देवकली सैफाबाद की रहने वाली सुमन पत्नी हवलदार विश्वकर्मा ने थाना आसपुर देवसरा में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही फैजान सुत ज़हीर अहमद,अहमद सुत अनवर रजा, गफ्फार सुत अब्दुल रसीद, चांद बाबू सुत सुमीरुद्दीन, सहित आठ दस अज्ञात लोगों ने बीते तीन मार्च को मेरे पति को कुल्हाड़ी फरसा तमंचा से जान से मारने की नियत से मारा पीटा था। जिसके कारण हवलदार विश्वकर्मा के सर मे गहरी चोटें आई हैं। शिक़ायती पत्र के आधार पर आसपुर देवसरा की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर उमरा नाला के पुल के पास से मोहम्मद फैजान शाह पुत्र मोहम्मद ज़हीर और मोहम्मद ज़हीर अहमद पुत्र मोहम्मद इसहाक शाह ग्राम देवकली थाना आसपुर देवसरा से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
No comments