Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

दृष्टि स्कूल ऑफ चिल्ड्रन आर्ट गौरा माफी का मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

विकास  खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के गौरा माफी में स्थित दृष्टि स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट का वार्षिकोत्सव समारोह मनाया ग...

विकास  खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के गौरा माफी में स्थित दृष्टि स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट का वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा ऐसा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कि हजारों लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए।इस वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विनय सिंह ब्लाक प्रमुख महाराजगंज जौनपुर उपस्थित रहे। प्रबंधक दीपक के सिंह द्वारा ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर ढेर सारी जानकारी दी गई। विद्यालय में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को ब्लॉक प्रमुख द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया।इस समय स्कूल के संस्थापक डॉ प्रमोद के सिंह, प्रबंधक दीपक के सिंह, प्रिंसिपल सारी प्रदीप शाहिद विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के कई सम्भ्रांत व्यक्ति हरेंद्र प्रताप सिंह भावी प्रधान तेलियानी, विक्रम सिंह, डबलू मिश्रा, डॉ हरिवंश, राजकुमार जायसवाल, विजय शंकर जायसवाल,रामकिशन मौर्या, विनोद जायसवाल, अनंत लाल जायसवाल शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

No comments

Popular Posts