Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

महेशगंज पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार करके भेजा जेल।

*➡️पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन* *➡️ लूट के अभियोग से संबंधित लूट का 01 मोब...

*➡️पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन*

*➡️ लूट के अभियोग से संबंधित लूट का 01 मोबाइल व 01 तमंचा 315 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ  03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार -*

*➡️थाना महेशगंज पुलिस टीम व स्वाट टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को ग्राम रघुनाथपुर अण्डरपास वहद ग्राम झींगुर के पास से गिरफ्तार किया गया ।*

*➡️थाना महेशगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में 03 अभियुक्तों को लूट के 01 मोबाइल व 01 तमंचा 315 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 मोटर साइकिल के साथ  03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार* 

*घटना का विवरण-*
दिनांक- 19/04/2025 को वादी अपने मोटर साइकिल से डीजल लेकर हीरागंज से  चपंतपपुर जा रहा था। आरोपीगणों द्वारा वादी को चपंतपुर मोड़ के पास मारने पीटने लगे व मोबाइल व रुपये लूट कर फरार हो गये थे । जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना महेशगंज पर मु0अ0सं0 75/2025 धारा 309 (6) बीएनएस बनाम 03 व्यक्ति नाम पता अज्ञात मोटर साइकिल सवार का अभियोग पंजीकृत किया गया था । 

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनांक 30.04.2025 को ASP(W) श्री संजय राय व CO सदर श्री करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना महेशगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान* द्वारा मुखबिर की सूूचना पर थाना महेशगंज के मु0अ0सं0 75/2025 धारा 309 (6) / 317 (2) BNS व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बीएनएस से संबंधित 1- सोहराब अली पुत्र सफी मोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी मदनगढ़ बेला थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़, 2- अनुज धुरिया पुत्र जीतलाल धुरिया निवासी जुड़ापुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़, 3- सतीश पटेल पुत्र लालचन्द्र पटेल निवासी महमदपुर चारपुरा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को लूट के लूट के 01 मोबाइल व 01 तमंचा 315 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 मोटर साइकिल के साथ थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत रघुनाथपुर अण्डरपास वहद ग्राम झींगुर के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया ।
 
*पूछताछ विवरण-* 
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग आपस में दोस्त है । हम लोग के पास कोई रोजगार नही है । जिसके कारण हम लोग योजना बनाकर रात के समय सुनसान रास्तो पर आने जाने वाले राहगीरों के साथ लूट की घटना को अंजाम देते है । लूट के पैसों से अपना शौक पूरा करते है । अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन करते है। दिनाँक 19/04/2025 को योजना बनाकर हम लोग घर से निकले और धमोहन गाँव तथा लोदीपुर गाँव के बीच में चम्पतपुर मोड़ के पास एक राहगीर जो कि मो0सा0 से जा रहा था । उसका सफेद अपाची से पीछा करके उसको तमन्चा सटाकर एवं मारपीट करके उससे एक एन्ड्रायड मोबाइल फोन रियलमी कम्पनी का व 500 रुपये नगद लूटे थे । लूटे हुए पैसे खाने पीने में खर्च हो गये । 

*बरामदगी-* 
लूट के 01 मोबाइल व 01 तमंचा 315 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 मोटर साइकिल बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- सोहराब अली पुत्र सफी मोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी मदनगढ़ बेला थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
2- अनुज धुरिया पुत्र जीतलाल धुरिया निवासी जुड़ापुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़। 
3- सतीश पटेल पुत्र लालचन्द्र पटेल निवासी महमदपुर चारपुरा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 सुनील कुमार, उ0नि0 विजेन्द्र कुमार यादव, उ0नि0 शिवा प्रजापति, हे0का0 शिवेन्द्र सिंह, चालक का० सुमित सिंह, का० विशाल यादव व पीआरडी तीरथराज व चालक पीआरडी ऋषिकुमार थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।

*स्वाट टीम-* 
उ0नि0 दिनेश सिंह मय हमराह हे0का0 धनंजय कुमार राय, का0 श्रीराम सिंह, का0 जागीर सिंह, का0 राजेन्द्र कुमार, का0 अरविन्द दुबे व सर्विलांस सेल के का0 प्रवीन कुमार चालक हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद ।

No comments

Popular Posts