Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

इन्द्र जीत वर्मा की हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को आसपुर देवसरा की पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल।

*➡️ पुरानी रंजिश को लेकर की गई थी युवक की हत्या।* *➡️ थाना आसपुर देवसरा पुलिस अभियुक्तों को धौरह्रा दलपतशाह चकमार्ग से गिरफ्तार ...

*➡️ पुरानी रंजिश को लेकर की गई थी युवक की हत्या।*

*➡️ थाना आसपुर देवसरा पुलिस अभियुक्तों को धौरह्रा दलपतशाह चकमार्ग से गिरफ्तार किया गया।*

*➡️गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त डण्डा व लोहे का बाका बरामद ।*

*घटना का संक्षिप्त का विवरण-*
दिनांक 29.04.2025 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ग्राम पूरेदलपतशाह में एक खेत में क्रिकेट मैच के दौरान आरोपीगणों द्वारा वादी के भाई को डण्डा व लोहे के बाका से मारपीट कर घायल कर दिया । वादी के भाई की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के प्रकरण में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 119 / 25 धारा 103 (1) / 3 ( 5 ) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये थे जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्वेक्षण में थाना आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र ठाकुर* मय हमराह उ0नि0 योगेन्द्र सिंह, उ0नि0 राजन कुमार बिन्द, हे0का0 भानू सिंह, हे0का0 पवन नायक, का0 कैलाश यादव, का0 प्रतीक कुमार, का० शिवम् सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश अभियुक्त/वारण्टी, विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों 1. अतुल सरोज उर्फ लाले पुत्र महेन्द्र सरोज, 2. शनि सरोज उर्फ नाटे पुत्र धर्मेन्द्र सरोज उर्फ पप्पू निवासीगण ग्राम पूरेदलपतशाह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र आसपुर देवसरा के धौरह्रा दलपतशाह चकमार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त डण्डा व लोहे का बाका बरामद किया गया ।  

*पूछताछ का विवरणः-*
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि 29.04.2025 को हम दोनो लोगो ने इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामचरित्र वर्मा को डण्डे और बाका से मारे पीटे थे । जिससे वह बाद में मर गया । इसलिये हम लोग कही बाहर भागने के फिराक में थे । घटना में आलाकत्न के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि डण्डा व लोहे का बाका जिससे हम लोग मारे पीटे थे । उसको दयालगंज से अमरगढ़ जाने वाले रोड़ के किनारे गयी नहर की झाड़ियो में पाठक के बगिया के पास छिपाकर रख दिये है । दोनो अभियुक्तों के साथ चलकर पाठक के बगिया के पास पहुचे दोनों अभियुक्तों ने कहा कि यही रोक दीजिये यही सड़क के किनारे नहर की झाड़ियो में छिपाये है । झाड़ियो में देखा गया तो झाड़ियो में अभियुक्त अतुल सरोज ने डण्डा उठाकर दिया तथा अभियुक्त शनि सरोज ने एक लोहे का बाका वही पास से उठाकर दिया । बरामद डंडे व लोहे के बाके पर सूखा रक्त लगा हुआ है । जिसके सम्बन्ध में पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मारपीट में इन्द्रजीत को आयी चोट खून लगा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. अतुल सरोज उर्फ लाले पुत्र महेन्द्र सरोज निवासी ग्राम पूरेदलपतशाह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़। 
2. शनि सरोज उर्फ नाटे पुत्र धर्मेन्द्र सरोज उर्फ पप्पू निवासी ग्राम पूरेदलपतशाह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

*बरामदगी-* 
1-हत्या में प्रयुक्त डण्डा व लोहे का बाका बरामद

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
थानाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र ठाकुर मय हमराह उ0नि0 योगेन्द्र सिंह, उ0नि0 राजन कुमार बिन्द, हे0का0 भानू सिंह, हे0का0 पवन नायक, का0 कैलाश यादव, का0 प्रतीक कुमार, का० शिवम् सिंह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

No comments

Popular Posts