*01 अभियुक्त को जिला कारागार प्रतापगढ़ से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाया गया, जिसकी निशानदेही पर ग्राम बरहूपुर स्थित एक तालाब के पा...
*01 अभियुक्त को जिला कारागार प्रतापगढ़ से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाया गया, जिसकी निशानदेही पर ग्राम बरहूपुर स्थित एक तालाब के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया-*
*अभियुक्त बीरबल द्वारा दिनांक 07.04.2025 को वादी मुकदमा पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था, जिसमें गोली वादी के दाहिने कंधे में लगी थी। जिसके संबंध में थाना पट्टी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।*
*आज दिनांक 01.05.2025 को पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 श्री अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) श्री दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पट्टी श्री अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में थाना पट्टी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 98/25 धारा 3(5)/109/333 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त बीरबल पुत्र स्व0 भगवानदीन, निवासी बरहूपुर, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ जो कि जिला कारागार प्रतापगढ़ में आत्मसमर्पण के पश्चात निरूद्ध है, जिसको पुलिस कस्टडी रिमांड पर थाना पट्टी के उ0नि0 सुनील कुमार राय मय हमराही का0 कृष्ण बिहारी राय एवं का0 गुलशन कुमार द्वारा प्राप्त किया गया।*
*पूछताछ के दौरान अभियुक्त बीरबल उपरोक्त की निशादेही पर दिनांक 01.05.2025 को ग्राम बरहूपुर स्थित एक तालाब के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया।*
*बरामदगी उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को पुनः जिला कारागार प्रतापगढ़ में दाखिल कराया जा रहा है।अभियोग उपरोक्त में धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है ।*
*अभियुक्त का विवरण-*
अभियुक्त बीरबल पुत्र स्व0 भगवानदीन, निवासी बरहूपुर, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ ।
*बरामदगी-*
अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 सुनील कुमार राय मय हमराही का0 कृष्ण बिहारी राय एवं का0 गुलशन कुमार थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।
No comments