Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पट्टी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को धर दबोचा।

*👉मोटर साइकिल चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त थाना पट्टी पुलिस की गिरफ्त में-* *➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपरा...


*👉मोटर साइकिल चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त थाना पट्टी पुलिस की गिरफ्त में-*

*➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन जारी*

*➡️थाना पट्टी पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के मुजाही ग्राउण्ड के पास से अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

*➡️चोरी की 01 मोटर साइकिल बरामद ।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* 
आरोपी द्वारा थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत वादी की ग्राम भुसहर से दिनांक 30/04/25 को रात लगभग 10:30 बजे मोटर साइकिल को चोरी कर लेने के प्रकरण में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पट्टी में मु0अ0सं0 50/25 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया । 

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रियाकलाप में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री दुर्गेश कुमार सिंह के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम/ अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में थाना पट्टी प्रभारी निरीक्षक श्री अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में उ0नि0 संतोष कुमार* मय हमराह उ0नि0 रोहित यादव, उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह,का० हरिकेश पाल,का0 केहरी सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग व रात्रि गश्त के दौरान मूखबिर की सूचना पर थाना पट्टी के मु0अ0सं0 125/25 धारा 303 (2) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त 1. आनन्द पुत्र मिठ्ठ निवासी औराइन थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को चोरी की 01 मोटर साइकिल के साथ थानाक्षेत्र के मुजाही ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई ।

*पूछताछ का विवरणः-*
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैने ग्राम भुसहर से दिनांक 30/04/25 को रात लगभग 10:30 बजे मोटर साइकिल को मेरे द्वारा चुरा लिया गया था जिसे लेकर मैं बेचने हेतु जाने वाला था तभी आप सब लोग मुझे पकड़ लिया लिया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.आनन्द पुत्र मिठ्ठ निवासी औराइन थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ । 

*बरामदगी का विवरण-*  
 चोरी की 01 मोटर साइकिल बरामद ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह उ0नि0 रोहित यादव, उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह,का० हरिकेश पाल,का0 केहरी सिंह थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।

No comments

Popular Posts