Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

रानीगंज पुलिस ने अवैध असलहे के साथ बच्चा मिश्र को किया गिरफ्तार।

*➡पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन* *➡ हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 व...

*➡पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन*
*➡ हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया*
*➡थाना रानीगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को थानाक्षेत्र रानीगंज के बनराई बगिया के पास से गिरफ्तार किया गया।*

*घटना का संक्षिप्त का विवरण-*
दिनांक- 02/05/2025 को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ढाबा खरहर पर वादी को आरोपीगण  01. शिवम मिश्रा पुत्र स्व0 मनोज मिश्रा निवासी ग्राम बभनमई थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ, 02. साहिल सरोज पुत्र अज्ञात निवासी ढकवा दादूपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई, जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया गया । जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 128 / 2025 धारा 352/351 (3) /109 (1) बीएनएस बनाम 02 नामजद व 01 अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा अभियुक्त वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री दुर्गेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण व *थाना प्रभारी रानीगंज श्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह हसबुल तलब उ0नि0 शिवेन्द्र कुमार यादव, हे0का0 अमरनाथ यादव, का0 मनोज कुमार यादव* द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान, मुखबिर की सूचना पर *थाना रानीगंज में पंजीकृत मु0अ0स0 128 / 2025 धारा 352/351 (3) / 109 (1) बीएनएस* में वांछित 01 अभियुक्त *शिवम उर्फ बच्चा मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा निवासी रामगढ बभनमई थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष* को  01 अदद देशी तमंचा 315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ थानाक्षेत्र रानीगंज के बनराई बगिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

*अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । जिसके संबंध में उपरोक्त अभियोग में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई । बरामद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है ।*

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01- शिवम उर्फ बच्चा मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा निवासी रामगढ बभनमई थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष ।

*शिवम मिश्रा पुत्र स्व0 मनोज मिश्रा निवासी ग्राम बभनमई थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ का आपराधिक इतिहास-*
01- मु0अ0सं0189/119 धारा 504,506 भादवि थाना रानीगंज प्रतापगढ़ ।
02- मु0अ0सं0 312/2021 धारा 147,323,504 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।
03- मु0अ0सं0 355/2021 धारा 120बी, 147,148,149,307,323 भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
04- मु0अ0सं0 62/2022 धारा 307,323,504,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
05- मु0अ0स0 128 / 2025 धारा 352/351 (3) /109 (1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना रानीगंज प्रतापगढ़ ।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह हसबुल तलब उ0नि0 शिवेन्द्र कुमार यादव, हे0का0 अमरनाथ यादव, का0 मनोज कुमार यादव थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

No comments

Popular Posts