*👉थाना रानीगंज पुलिस द्वारा वादी के घर से चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कु...
*👉थाना रानीगंज पुलिस द्वारा वादी के घर से चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी-*
*➡थाना रानीगंज पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत निषाद चौराहा के पास रैनी सतखरिया रोड़ पर जाने वाले रास्ते के पास बाग से किया गया गिरफ्तार*
*➡अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद बैटरी लीवगार्ड कम्पनी किया गया बरामद-*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुलसीपुर निवासी वादी के घर से चोरी होने के प्रकरण में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 06.05.2025 को मु0अ0सं0 130/2025 धारा 331(4), 305, बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, प्रतापगढ़ श्री दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्वेक्षण में *थाना रानीगंज प्रभारी निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह के नेत्तृत्व में उ0नि0 शिवेन्द्र कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 अमित कुमार सिंह, हे0कां0 अमरनाथ यादव, कां0 मनोज कुमार* द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना रानीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 130/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस से संबंधित वांछित 01 अभियुक्त 1. अभिनव उर्फ निखिल पुत्र भगवान प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम तुलसीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को चोरी के 01 अदद लीवगार्ड कम्पनी की बैटरी के साथ थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत निषाद चौराहा के पास रैनी सतखरिया रोड़ पर जाने वाले रास्ते के पास बाग से गिरफ्तार किया गया ।
*उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई ।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.अभिनव उर्फ निखिल पुत्र भगवान प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम तुलसीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
*बरामदगी-*
चोरी की 01 अदद लीवगार्ड कम्पनी की बैटरी बरामद ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
उ0नि0 शिवेन्द्र कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 अमित कुमार सिंह, हे0कां0 अमरनाथ यादव, कां0 मनोज कुमार थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
No comments