फोटो- मृतिका निरुपमा सिंह। फोटो-आरोपी पति आलोक। फोटो- आरोपी ससुर सत्यपाल सिंह सास साधना हिंदू धर्म में...
फोटो- आरोपी ससुर सत्यपाल सिंह सास साधना
हिंदू धर्म में पति-पत्नी का रिश्ता इतना पवित्र माना गया है कि ये रिश्ता एक जन्मों का नहीं बल्कि सात जन्मों का माना गया है लेकिन इस कलियुग में पति-पत्नी का का संबंध सिर्फ कुछ दिन का ही रह गया,जिसका जीता जागता उदाहरण मृतिका निरूपमा का है। पति के अवैध संबंधों के कारण निरूपमा को मौत के घाट चढ़ा दिया गया। ताज़ा मामला जानकी नगर बहराइच रोड़ कोतवाली नगर गोंडा का है। यहां पर रहने वाले सत्यपाल सिंह ने अपने बेटे आलोक की शादी 16/2/2022 में ग्राम सेवरालाला थाना छावनी जनपद बस्ती के रहनी वाली निरूपमा पुत्री जयप्रकाश सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ ही महीने के बाद ही पत्नी निरूपमा को पता चला कि उसका पति आलोक का अवैध संबंध किसी दूसरी लड़की के साथ है, जिसके बाद आए दिन आलोक और निरूपमा के बीच में विवाद होने लगा जिसकी शिकायत निरूपमा ने अपने भाई शुभम् से भी की थी, इसी बात को लेकर अपनी पत्नी का मुंह बंद करने के लिए आलोक आए दिन अपनी पत्नी निरूपमा को मारने पीटने के साथ दहेज की भी मांग करने लगा। बीते पांच मई को पति आलोक द्वारा फ़ोन करके निरूपमा के परिजनों को बताया गया कि निरूपमा की तबियत ख़राब है और अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके बाद निरूपमा को उसके भाई शुभम् ने उसकी नाज़ुक हालत देखते हुए निरूपमा को लखनऊ के राममनोहर लोहिया में भर्ती किया,लेकिन निरुपमा की जान नहीं बच सकी।पति के अवैध संबंधों के चलते निरुपमा को अपनी जान गंवानी पड़ी, हालांकि कि इस मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर गोंडा की पुलिस पति आलोक, ससुर सत्यपाल सिंह, सास साधना सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
No comments