*👉सड़क पर चढ़ा शुरूर, तो जेल जाओगे जरूर* *➡️प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में नशेबाजों पर की गई ...
*👉सड़क पर चढ़ा शुरूर, तो जेल जाओगे जरूर*
*➡️प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में नशेबाजों पर की गई बड़ी कार्यवाही*
*➡️14 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर नियमानुसार धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*
*-आपरेशन नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नशेबाजों के विरुद्ध की जा रही है कार्यवाही*
*➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने दिए खुलेआम नशेबाजी करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश*
-"आपरेशन नशा मुक्ति" चलाकर पुलिस उतारेगी नशेबाजों के नशा का शुरूर
-कार्यवाही के साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति किया जा रहा जागरूक
-कानून व्यवस्था को मजबूत रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ ही महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है मकसद
-नशे के कारण परिवार को बिखरने से बचाना व युवा पीढ़ी को इस ज़हर से दूर रखना प्रतापगढ़ पुलिस का उद्देश्य
शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी/ पश्चिमी) एवं समस्त क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा "आपरेशन नशा मुक्ति" अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों/शराब का सेवन करनें तथा अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
*➡️उक्त अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिव नारायण वैस के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में दिनांक 20.06.2025 को 14 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने पर पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।*
प्रतापगढ़ पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रहीं बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों /शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में विधिवत जागरूक किया जा रहा तथा आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है।
*बयान-* जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को "आपरेशन नशा मुक्ति" अभियान लगातार चलाकर शराबी, नशेड़ी एवं अन्य प्रकार के माद पदार्थों के सेवन करने वाले अभ्यस्त व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं ऐसे संदिग्ध स्थलों (हाट स्पॉट) का चिन्हीकरण करते हुए प्रभावी/विधिक कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
*“आपरेशन नशा मुक्ति” अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जा रहा है ।*
No comments