Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा ब्रेकिंग/युवक ने आत्महत्या करने के लिए खुद को मारी गोली।

ढकवा बाजार नगर पंचायत के रहने वाले 26 वर्षीय विकास यादव पुत्र स्वर्गीय राम लखन यादव ने दोपहर करीब 1:00 बजे खुद को गोली मार कर आत...

ढकवा बाजार नगर पंचायत के रहने वाले 26 वर्षीय विकास यादव पुत्र स्वर्गीय राम लखन यादव ने दोपहर करीब 1:00 बजे खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लेने की कोशिश की। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़कर देखा तो विकास यादव के सर से खून बह रहा था। तुरंत घर वाले बदलापुर सीएचसी ले गए, जहां पर गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन वहां पर भी विकास की हालत ज्यादा बिगड़ता देख डॉक्टरो ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। विकास के दाहिनी कनपटी में गोली फंसी हुई है। मौके पर आसपुर देवसरा के थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर अपने मयफोर्स के साथ पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और घटना में प्रयुक्त होने वाले असलहा को बरामद किया।  घायल विकास की पत्नी रेनू ने बताया कि उसका पति 1 मई 2015 को एक युवती के साथ रेप करके हत्या के मामले में 9 वर्ष तक जेल में बंद रहा। 3 दिसंबर 2023 को वेल मिलने के बाद वह घर आकर रहने लगा था। वह गलत संगत करण के कारण नशे का आदी हो गया था। रेनू ने बताया कि मां के इलाज के लिए 
 विकास तीन हजार रुपए मांगा था जिसमें से मैंने एक हजार रुपए दे भी दिया था। बाकी दो हजार रुपए पड़ोस में मांगने गई थी। लेकिन गोली की आवाज सुनकर मैं भाग कर वापस आई तो देखा मेरे पति विकास के सिर से खून बह रहा है। यशो आसपुर देवसरा धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

No comments

Popular Posts