Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

रानीगंज की पुलिस ने ड्रम चोरी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करके भेजा जेल।

 *👉 रानीगंज क्षेत्र में ट्रक से ब्रेक ड्रम चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद* *🔹 पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल क...

 *👉 रानीगंज क्षेत्र में ट्रक से ब्रेक ड्रम चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद*
*🔹 पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत कार्यवाही की गई।*
*🔹थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्तों को थानाक्षेत्र रानीगंज के ग्राम खमपुर दूबेपट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया ।* 
*🔹 दिनांक 23.06.2025 को ग्राम पवारपुर, थाना देल्हूपुर निवासी वादी का नाज भट्ठा, खमपुर दूबेपट्टी थाना रानीगंज पर खड़े उसके ट्रक से ब्रेक ड्रम चोरी हो गया था।*
 
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक- 23/06/025 को सुबह को वादी निवासी ग्राम पवारपुर थाना देल्हूपुर की ट्रक, जो नाज भठ्ठा खमपुर दूबेपट्टी थाना रानीगंज प्रतापगढ़ पर खड़ी थी । वादी जब अपने ट्रक के पास सुबह आया तो देखा कि ट्रक से ब्रेक ड्रम चोरी हो गया । वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि उक्त ब्रेक ड्रम को राजन उर्फ महेश गौतम S/O भाई लाल गौतम, सुरेश गौतम उर्फ छोटू S/O गुड्डू गौतम नि0 खमपुर दूबेपट्टी तथा महेश गौतम के रिश्तेदार दीपक गौतम ने मिलकर चुरा लिए हैं । जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 200/25 धारा 303 (2) बीएनएस का बनाम 03 नामजद व्यक्तियों का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक थाना रानीगंज श्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 शिवेंद्र यादव मय हमराह उ0नि0 अमित सिंह, हे0का0 अमरनाथ, हे0का0 शिवाजी, हे0का0 राजेश गुप्ता, का0 मनोज कुमार* द्वारा देखभाल क्षेत्र/संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0स0 200/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़* से संबंधित वांछित 03 अभियुक्तों, 1. महेश गौतम उर्फ राजा पुत्र भाईलाल गौतम निवासी खमपुर दूबेपट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष, 2. सुरेश गौतम उर्फ छोटू गौतम पुत्र गुल्लू गौतम उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण खमपुर दूबेपट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़, 3. दीपक गौतम पुत्र रामकिशोर गौतम निवासी नजियापुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 39 वर्ष को थानाक्षेत्र रानीगंज के ग्राम खमपुर दूबेपट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया । 

*गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से  ट्रक के चुराए हुए ब्रेक ड्रम बरामद किये गये । बरामदगी के संबंध में अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई ।*

*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तों से पूछताछ पर बताया कि सफेद रंग की नीली पट्टी की बोरी हम लोगों के पास रखी हुई है उसमें नाज भट्ठा खमपुरटुबेपट्टी पर खडे ट्रक से चोरी हुआ ब्रेक ड्रम है । जिसको हम तीनो लोगो मे मिलकर दिनांक 22/23.06.2025 की रात मे नाज भट्ठा खमपुरबेपट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ पर खड़े ट्रक से ब्रेक ड्रम को चुरा लिये थे । उसी समय रात में ही चुराये हुए ब्रेक ड्रम को हम लोगों ने यही पीछे खेत मे छुपाकर रख दिये थे । जिसे अभी हम तीनो लोग लेकर बेचने जा रहे थे लेकिन पता नहीं कहा से आप लोगों को पता चल गया और आप लोगों ने हम लोगों को पकड लिया । तब उक्त तीनों व्यक्तियों के पास रखे हुए एक सफेद रंग की नीली पट्टी की बोरी को खुलवाकर देखा गया तो उसमे ट्रक के ब्रेक ड्रम बरामद हुआ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. महेश गौतम उर्फ राजा पुत्र भाईलाल गौतम निवासी खमपुर दूबेपट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष। 
2. सुरेश गौतम उर्फ छोटू गौतम पुत्र गुल्लू गौतम उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण खमपुर दूबेपट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़। 
3. दीपक गौतम पुत्र रामकिशोर गौतम निवासी नजियापुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 39 वर्ष ।

*पुलिस टीम-*
उ0नि0 शिवेंद्र यादव मय हमराह उ0नि0 अमित सिंह, हे0का0 अमरनाथ, हे0का0 शिवाजी, हे0का0 राजेश गुप्ता, का0 मनोज कुमार थाना रानीगंज प्रतापगढ़ ।

No comments

Popular Posts