Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

धूंई गांव में खंड शिक्षा अधिकारी के घरेलू नौकर ने फांसी लगा कर दी जान

प्रतापगढ़ जनपद के धूंई गांव के खंड शिक्षा अधिकारी के घरेलू नौकर ने  कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम क...



प्रतापगढ़ जनपद के धूंई गांव के खंड शिक्षा अधिकारी के घरेलू नौकर ने  कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। 
धूंई निवासी शैलेंद्र तिवारी मिर्जापुर जनपद में ए बी एस ए के पद पर तैनात हैं। उनके पैतृक आवास धूंई पर अमईपुर थाना जहांगीरगंज जनपद अंबेडकर नगर निवासी सूरज 25 अपनी पत्नी नंदिनी के साथ घरेलू नौकर का काम करता था। सोमवार की शाम 7 बजे करीब सूरज अपने कमरे की तरफ गया  दुपट्टा व रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर पंखे से झूल गया। घरेलू कामकाज कर रही उसकी पत्नी काम निपटाकर कुछ देर बाद जब अपने कमरे में पहुंची तो देखा कि पति का शव कमरे में फांसी पर झूल रहा है। घरेलू नौकर के मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । मृतक की पत्नी नंदिनी की तहरीर पर उन्होंने शव को पीएम के लिए रात करीब 9 बजे भेज दिया। चर्चाओं पर गौर करें नंदिनी से अधिकतर सूरज का विवाद होता था। नंदिनी की कई फोटो भी वायरल है एक फोटो में तो वह नोटों की पंखे बनकर हवा करती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल मौत का वास्तविक कारण तो पुलिस जांच से ही सामने आएगा। सूरज की मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं फैली हुई है।

No comments

Popular Posts