Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा ब्रेकिंग/हत्या का करने वाले दो अभियुक्त को आसपुर देवसरा की पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा गया जेल।

*👉 हत्या का प्रयास, गाली गलौज व धमकी देने के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 अदद बांस के डण्डे बरा...


*👉 हत्या का प्रयास, गाली गलौज व धमकी देने के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 अदद बांस के डण्डे बरामद*

*➡️पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन जारी*

*➡️थाना आसपुर देवसरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को थाना क्षेत्रान्तर्गत भावापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।*

*घटना का संक्षिप्त का विवरण-*
दिनांक 26.06.2025 को थाना क्षेत्रान्तर्गत आसपुर देवसरा ग्राम भावापुर में वादी के भतीजे को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा लाठी, डण्डा, धारदार हथिहार से हमला किया गया । शोरगुल सुनकर वादी के परिजन बीच बचाव करने गये तो गाली गलौज, धमकी देते हुए उनके साथ भी विपक्षी गण द्वारा मारपीट की गई । गांव के लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया । जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 184/25 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 351(3), 352, 110 बीएनएस बनाम 07 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार* द्वारा अभियुक्त वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी* के पर्यवेक्षण में *थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री धीरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में उ0नि0 योगेन्द्र सिंह मय हमराह* हे0का0 जितेन्द्र कुशवाहा व का० प्रतीक कुमार व का० कैलाश यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना आसपुर देवसरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 184 / 25 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 351(3), 352, 109(1) बीएनएस में वांछित 02 अभियुक्तों, 01. विवेक पाण्डेय 02. अर्पित पाण्डेय पुत्र कालीचरण पाण्डेय निवासी ग्राम भावापुर दुबेपट्टी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत भावापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद बांस के डण्डे बरामद किया गया ।*

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 
01. विवेक पाण्डेय पुत्र कालीचरण पाण्डेय निवासी ग्राम भावापुर दुबेपट्टी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ । 
02. अर्पित पाण्डेय पुत्र कालीचरण पाण्डेय निवासी ग्राम भावापुर दुबेपट्टी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।

*पूछताछ का विवरण-*
 गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बांस के डण्डों से आशीष पाण्डेय के सिर पर वार किया था तथा घटना के बाद प्रयुक्त डण्डों को मौके के पास स्थित झाड़ियों में छिपा दिया था। अभियुक्तगण की निशानदेही पर मौके पर ले जाकर बांस के डण्डों की बरामदगी कराई गई। अभियुक्तों ने स्वयं झाड़ियों के पास पहुँचकर एक-एक डण्डा उठाकर दिखाया और बताया कि यही वही डण्डे हैं जिससे हम लोगों ने आशीष पाण्डेय के सिर पर मारा था ।

*बरामदगी-* घटना में प्रयुक्त 02 अदद बांस के डण्डे बरामद ।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
उ0नि0 योगेन्द्र सिंह मय हमराह हे0का0 जितेन्द्र कुशवाहा व का० प्रतीक कुमार व का० कैलाश यादव थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

No comments

Popular Posts