Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा ब्रेकिंग/फावड़ा से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को आसपुर देवसरा की पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल।

*👉 थाना आसपुर देवसरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही — हत्या का प्रयास करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा व ड...


*👉 थाना आसपुर देवसरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही — हत्या का प्रयास करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा व डण्डे बरामद*

*➡️पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन जारी*

*➡️थाना आसपुर देवसरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को थाना क्षेत्रान्तर्गत विझला रजबहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।*

*घटना का संक्षिप्त का विवरण-*
दिनांक 28.06.2025 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विझला में आपसी विवाद के चलते आरोपीगणों द्वारा पुरानी रंजिशवश वादी व वादी के भाई को लाठी-डण्डा व फावड़े से जानलेवा हमला करते हुए, गाली गलौज व धमकी देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 188/ 25 धारा 115(2), 351(3), 352, 109(1), 3(5) बीएनएस बनाम 03 नामजद पंजीकृत किया गया था।

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार* द्वारा अभियुक्त वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी* के पर्यवेक्षण में *थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री धीरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार अंचल मय हमराह हे0का0 जितेन्द्र कुशवाहा, का० अरबिन्द यादव, का0 लाल बहादुर, का० वीरेन्द्र यादव द्वारा* देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, वारण्टी के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना आसपुर देवसरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 188 / 25 धारा 115(2), 351(3), 352, 109(1), 3(5) बीएनएस में वांछित 03 अभियुक्तों, 1. वीरेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू पुत्र रामलखन यादव 2. शुभम यादव 3. सत्यम यादव पुत्रगण वीरेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू समस्त निवासीगण विझला थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को क्षेत्रान्तर्गत विझला रजबहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम विझला पंचायत भवन के समीप झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त लोहे का फावड़ा तथा दो बांस के डण्डे क्रमशः वीरेन्द्र एवं शुभम यादव द्वारा बरामद कराए गए। 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 
1. वीरेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू पुत्र रामलखन यादव निवासी ग्राम विझला थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
2. शुभम यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम विझला थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
3. सत्यम यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम विझला थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम यादव द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक-28.06.2025 को ग्राम बिझला की घटना में प्रयुक्त फावड़ा उसने घटना के उपरांत ग्राम विझला स्थित पंचायत भवन के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। सह-अभियुक्तगण वीरेन्द्र यादव एवं शुभम यादव ने भी स्वीकार किया कि मारपीट में प्रयुक्त बांस के डण्डे उक्त स्थल पर झाड़ियों में फेंक दिए थे। अभियुक्तगण की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम विझला पंचायत भवन के समीप झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त लोहे का फावड़ा तथा दो बांस के डण्डे क्रमशः वीरेन्द्र एवं शुभम यादव द्वारा बरामद कराए गए। ।

*बरामदगी-* घटना में प्रयुक्त 01 अदद फावड़ा व 02 अदद बांस के डण्डे बरामद ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
उ0नि0 अजय कुमार अंचल मय हमराह हे0का0 जितेन्द्र कुशवाहा, का० अरबिन्द यादव, का0 लाल बहादुर, का० वीरेन्द्र यादव थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

No comments

Popular Posts