*👉 फिरौती हेतु अपहरण की घटना का मात्र 24 घंटे में खुलासा – अपहृत सकुशल बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार* *➡️ 05 लाख की फिरौती के लिए...
*👉 फिरौती हेतु अपहरण की घटना का मात्र 24 घंटे में खुलासा – अपहृत सकुशल बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ 05 लाख की फिरौती के लिए अपहरण करने वाले गिरफ्तार – असलहा, वाहन, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद*
*➡️पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में टीमें गठित कर तत्काल सक्रिय की गईं । टीमों द्वारा तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी एनालिसिस व इनपुट बेस्ड ऑपरेशनल ट्रेसिंग की गई थी ।*
*➡️मुख्य अभियुक्त अनवर द्वारा जान-पहचान का लाभ उठाकर अपह्रत को जमीन दिखाने के बहाने लाया गया — फिरौती की मांग न पूरी होने पर गंभीर क्षति पहुँचाने की थी योजना।*
*➡️थाना कन्धई पुलिस व स्वाट टीम/ सर्विलांस द्वारा अभियुक्त को थाना कन्धई क्षेत्रान्तर्गत झम्मन का पुरवा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, साथ ही कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त कार, मोटर साइकिल, तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन (विभिन्न IMEI नंबर्स के साथ), सिम कार्ड, तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किया गया ।*
*➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूर्व नियोजित साजिश के तहत फिरौती हेतु अपहरण की घटना को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति*
*➡️थाना कन्धई पर एक व्यक्ति के अपहरण व ₹5 लाख फिरौती मांगने की सूचना प्राप्त हुई थी। अपहरणकर्ता द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए धन की मांग की गई थी।*
*➡️पुलिस की तत्परता, समन्वय व तकनीकी दक्षता से बड़ी घटना को समय रहते रोका गया । गिरफ्तार 04 अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादिनी निवासी ग्राम नारायणपुर भुसुण्डी थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना कन्धई पर सूचना दी गई थी कि उनके पति दलपति वर्मा जो सुबह 10.00 बजे से गायब है एवं वादिनी के पुत्र के मोबाइल नम्बर पर संदिग्ध फोन आया एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसा माँगा गया था । फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारा पिता मेरे कब्जे में है, 05 लाख रुपये की व्यवस्था कर देना । जिसके संबंध में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 163/25 धारा 140(1) बीएनएस बनाम मोबाइल नं0- , नाम पता अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
*घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में उक्त व्यक्ति व अज्ञात अभियुक्तों की शीघ्र बरामदगी/ गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमें व स्वाट /सर्विलांस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सर्विलांस विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं खुफिया सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश जा रही थी । साथ ही, उक्त घटना से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु संदिग्ध स्थलों पर सघन चेकिंग व तलाशी अभियान भी चलाया गया ।*
इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी* के पर्यवेक्षण में *थाना कन्धई प्रभारी निरीक्षक गुलाबचन्द्र सोनकर मय हमराह व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 दिनेश सिंह मय हमराह* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग, डिजिटल साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी एनालिसिस और इनपुट बेस्ड ऑपरेशनल ट्रेसिंग के माध्यम से थाना कंधई में पंजीकृत मु0अ0स0 163/25 धारा 140(1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 352, 351(2) व (3), 127(2), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित 04 अभियुक्तों, 01.अनवर पुत्र तजम्मुल हुसैन निवासी कोर्रा थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़, 02.राम प्रकाश हरिजन उर्फ प्रकाश पुत्र रामलाल निवासी सराय जमुआरी थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़, 03.शिव बहादुर मिश्रा पुत्र बलीकरन मिश्रा नि0 सोनई रामपुर थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर, 04. हरिप्रसाद सरोज उर्फ मखन्चु पुत्र रघुवर दयाल नि0 सराय जमुआरी थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ को मात्र 24 घण्टे के अन्दर थाना कन्धई क्षेत्रान्तर्गत झम्मन का पुरवा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, मोटर साइकिल, तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन (विभिन्न IMEI नंबर्स के साथ), सिम कार्ड, तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किये गये ।
*उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा-352, 351(2) व (3), 127(2), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।*
*अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उन्होंने पूर्व नियोजित साजिश के तहत पैसे के लालच में अपहरण की घटना को अंजाम दिया था । जिसमें उनका एक अन्य साथी लालजी सरोज पुत्र स्व. मातादीन निवासी अर्जुनपुर थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर भी शामिल था, जो फरार है।
मुख्य भूमिका निभाने वाले अभियुक्त अनवर ने अपहृत दलपत वर्मा से जान-पहचान होने का लाभ उठाते हुए उसे जमीन दिखाने के बहाने मोटरसाइकिल (अपाची) से चांदा पट्टी रोड के आसपुर देवसरा तिराहे पर लाया था । जहां अन्य आरोपी पहले से स्विफ्ट डिजायर कार (UP32FD6515) में मौजूद थे। योजना के अनुसार, अपहृत को जबरन कार में बैठाकर उसकी आंखों में सफेद कपड़ा बांध दिया गया, जिससे वह शोर न मचा सके। उसी समय अभियुक्त लालजी सरोज भी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP44BN2270) से मौके पर पहुंचा।
इसके उपरांत अभियुक्तगण दलपत को लेकर अमरगढ़ क्षेत्र में चले गए, जहाँ उसे धमका कर अपने मोबाइल से उसके पड़ोसी व परिवारजनों को फोन करवाया गया और ₹5 लाख की फिरौती की मांग की गई। फिरौती की मांग अनवर के मोबाइल नंबर से की गई। पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने बताया कि रकम न मिलने पर अपहृत को गंभीर क्षति पहुँचाने की योजना थी ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
01. अनवर पुत्र तजम्मुल हुसैन निवासी कोर्रा थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़, उम्र- 38 वर्ष ।
02. राम प्रकाश हरिजन उर्फ प्रकाश पुत्र रामलाल निवासी सराय जमुआरी थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़, उम्र- 30 वर्ष ।
03. शिव बहादुर मिश्रा पुत्र बलीकरन मिश्रा नि0 सोनई रामपुर थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर, उम्र- 30 वर्ष ।
04. हरिप्रसाद सरोज उर्फ मखन्चु पुत्र रघुवर दयाल नि0 सराय जमुआरी थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़, उम्र-40 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
01. अपहरण में प्रयुक्त वाहन – स्विफ्ट डिजायर कार, रजिस्ट्रेशन नं0 UP32FD6515
02. 03 अदद मोबाइल फोन
03. एक अदद अवैध देशी तमंचा (315 बोर)
04. एक अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर)
05. एक अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, रंग काला, रजिस्ट्रेशन नं0 UP44BN2270
06. एक अदद टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, रंग सफेद
07. 01 अदद रुमाल
08. एक बैग में मोटे काले रंग के कागज (पैसे के आकार के) प्लास्टिक की पन्नी में रखे हुए
09. अपहृत का मोबाइल फोन
10. अपह्रत सकुशल बरामद ।
*पुलिस टीम-*
*पुलिस टीम थाना कंधई-* प्रभारी निरीक्षक गुलाबचन्द्र सोनकर मय हमराह, व0उ0नि0 असलम खान, उ0नि0 भूपेशनाथ सिंह, हे0का0 बद्रीनारायण, का० विकेश मिश्रा का चालक जगजीत सिंह, का0 लोकेश कुमार, का0 बृजभान चौहान, का0 पिन्टू चौहान ।
*स्वाट टीम-* प्रभारी उ0नि0 दिनेश सिंह मय हमराह हे0का0 धन्नजय राय, हे0का0 मोहितराज यादव, का0 जागीर सिंह, का0 अरविन्द दुबे, का0 श्रीराम सिंह, का0 आशुतोष पाण्डेय, चा० हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह जनपद प्रतापगढ़ ।
*बयान-* जनपदवासियों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराधिक कृत्य या दबाव/धमकी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अपराधी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
*डॉ0 अनिल कुमार*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़*
No comments