युवती का अपहरण कर गैंग रेप करने के आरोपी की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। आसपुर देवसरा थाना अ...
युवती का अपहरण कर गैंग रेप करने के आरोपी की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत रामपुर बावरिहा गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है। बीते 15 जून की रात्रि लगभग 11 बजे उसकी बेटी को थाना क्षेत्र के ही एक गांव के आधा दर्जन लोग अपहरण कर उठा ले गए। आरोप है कि 2 जुलाई की रात्रि फोन आया कि उसे कमरे में बंधक बनाकर अलग-अलग लोग उससे दुष्कर्म कर रहे हैं और उसे कमरे के बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वही दूसरी तरफ़ रागिनी ने अपने आप को बालिग बताते हुए कहा कि मैं अपनी मर्जी से अपने मामा के लड़के अर्जुन पुत्र फूलचंद निवासी भैरोपुर से बीते 20 जून को शादी कर ली है।हमारा किसी ने अपहरण नहीं किया है। हमारे माता-पिता हमारे ससुराल जनों पर फर्जी मुकदमा लिखवाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि मैं घर वापस चली आऊ।यशो आसपुर देवसरा धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
No comments