युवती का अपहरण कर गैंग रेप करने की ख़बर सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद सबसे पहले NHT BHARAT NEWS ने इसकी प...
युवती का अपहरण कर गैंग रेप करने की ख़बर सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद सबसे पहले NHT BHARAT NEWS ने इसकी पड़ताल की तो मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया था। जिसकी पुष्टि अब स्वयं रागिनी ने थाना आसपुर देवसरा में प्रार्थना पत्र देकर कर दी है।
कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक ख़बर जमकर चलाईं गई थी जिसमें थाना आसपुर देवसरा के रामपुर बवरिहा की रहने वाली प्रेमा ने आरोप लगाया था कि 15 जून की रात्रि लगभग 11 बजे उसकी बेटी रागिनी को थाना क्षेत्र के ही एक गांव के आधा दर्जन लोग अपहरण कर उठा ले गए। अलग-अलग लोग उससे दुष्कर्म कर रहे हैं और उसे कमरे से बाहर नहीं निकलने नहीं दे रहे है। साथ ही हत्या की आशंका भी जताई थी। इसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कहानी में अब नया मोड़ आया है। रागिनी ने थाना आसपुर देवसरा में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपनी मर्जी से अर्जुन पुत्र फूलचंद निवासी भैरोपुर से बीते 20 जून को कोर्ट मैरिज कर ली है।हमारा किसी ने अपहरण नहीं किया है। हम अर्जुन के साथ उसके घर पर हंसी खुशी से रह रही हू। मै अपने माता-पिता के घर पर नहीं जाना चाहती हूं। फिर भी मेरी मां सोशल मीडिया न्यूज के माध्यम से शिकायती पत्र देकर बता रही है कि मेरा अपहरण हुआ है।
No comments