वरिष्ठ कांगेस नेता, राज्यसभा संसाद, उपनेता राज्यसभा मा० प्रमोद तिवारी जी का जन्मदिन "सद्भावना दिवस" के रूप में धूमधाम ...
वरिष्ठ कांगेस नेता, राज्यसभा संसाद, उपनेता राज्यसभा मा० प्रमोद तिवारी जी का
जन्मदिन "सद्भावना दिवस" के रूप में धूमधाम से नगर के शैल श्याम पैलेस में मनाया गया और इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष पं श्याम किशोर शुक्ल एवं मुख्य अतिथि श्याम कृष्ण पांडेय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
स्वागत भाषण श्याम शंकर मिश्रा प्रबंधक ने किया और संचालन श्याम शंकर शुक्ल ने किया।
जन्मदिन सद्भावना समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं श्याम किशोर शुक्ल ने जननायक प्रमोद तिवारी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा की भारतीय
राजनीति के एक अजेय योद्धा है और जनता की निरंतर सेवा से अपने सतत विकास कार्यों से जनमानस में अटूट विश्वास को बनाये रखा हैं।
सद्धावना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इ•वि•वि• के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस श्री श्याम कृष्ण पाण्डेय ने प्रमोद तिवारी को जन्मदिन की बधाई दिया और उनके जीवनकाल के कई प्रमुख बातों का जिक्र करते हुए कहा प्रमोद जी जैसे सफल राजनेता भारत की आदर्श राजनीति में प्रतापगढ़ से निकलकर लखनऊ होते हुए आज दिल्ली की राजनीति में उनकी धमक दिखाई देती है, प्रमोद जी का व्यक्तित्व बहुत जनपरक और अपनी प्रगतिशील विचारों से उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में महत्वपूर्ण जगह बनाई है।
विशिष्ट अतिथि नि• प्रदेश महासचिव/प्रभारी मुकुंद तिवारी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रतापगढ़ का गौरव है इसी धरती का सौभाग्य है प्रतापगढ़ के लाल प्रमोद तिवारी ने 9 बार विधानसभा चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया और भारत के सर्वोच्च सदन का सदस्य बनकर जिस गौरव गरिमा को स्थापित किया है वो अनुकरणीय है।
विशिष्ट अतिथि कोऑर्डिनेटर/पीसीसी सदस्य हरिकेश त्रिपाठी ने प्रमोद जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मैंने जब राजनीति प्रारम्भ की तो मुझे एक कुशल नेता की जरूरत थी जो मुझे प्रमोद तिवारी के रूप में मिले और आज वो राजनीति के आदर्श के रूप में है।
विशिष्ट अतिथि प्रो• लालजी त्रिपाठी ने प्रमोद जी के शतायु होने की कामना करते हुए कहा कि आप भारतीय राजनीति में अहम स्थान रखने वाले आदर्श राजनेता है।
मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं।माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और इसी के साथ केक काटकर खुशियां मनाई गई।
डॉ नीरज त्रिपाठी जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने कहा कि प्रमोद जी एक आदर्श राजनेता के रूप में कार्य कर रहें है देश और प्रदेश में उनके व्यक्तित्व का शायद ही कोई दूसरा राजनेता हो।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रशांत देव शुक्ल ने मा• नेता जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा नेता
जी सूरज की सुबह की वो पहली किरण है जो दुनिया को अपने प्रकाश से जगमगा देता है, इसी प्रकार मा• नेता जी अपनी जनसेवा की भावना से सभी के जीवन को प्रकाशमान बना देते है। नेता जी के पाँच दशक के राजीनीतिक जीवन मे जो विकास कार्यों से जन समर्पण दिखाया है वो
अविस्सरणीय है। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
ज्ञान प्रकाश शुक्ल मीडिया प्रभारी ने कहा प्रमोद तिवारी जी भारतीय राजनीति के उच्च मापदंड को निर्धारित करने वाले जननेता हैं और सच की आवाज के साथ जनता के सच्चे जन प्रतिनिधि हैं।
इरफान अली पीसीसी सदस्य ने प्रमोद जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा की नेता जी
बहुआयामी व्यकित्व के जननेता है जो अपने जनसेवा से देश में गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने का काम करते रहते है।
मौलाना वाहिद ने कहा प्रमोद तिवारी जी आज के दौर के गांधी है और मोह्हबत भाईचारे की मिशाल है।
अन्य वक्ताओं में विजय शंकर त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष जूनियर बार, सुनीता पटेल पूर्व प्रत्याशी, प्रशांत सिंह "प्रिंशु" पूर्व प्रत्याशी रहे।
गीतकार प्रियम त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना, सोहर गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य रुप से विधिदेव शुक्ल, कमल कुमार त्रिपाठी, मनोरम मिश्र, अयोध्या तिवारी, रमेश चंद्र मिश्र, अरुण शुक्ल, प्रदीप सिंह, शिवकुमार तिवारी, राधेश्याम दुबे, मनोज मिश्रा, इंद्रानंद तिवारी, महेंद्र शुक्ल, संजय इस्तियाक, दानिश माबूद,ज्योत कुमार तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, मकरंद शुक्ल, अब्दुल माबूद, राम रतन तिवारी, अशोक सिंह, वेद तिवारी, अभय किशोर तिवारी, महेंद्र सिंह, सुरेश मिश्र, सुभाष तिवारी, विवेक पांडेय, लल्लन सिंह, उमेश तिवारी, चंद्रनाथ शुक्ल, सूर्य प्रकाश शुक्ल, प्रदीप द्विवेदी, हर्ष द्विवेदी, भवानी शंकर दुबे, लव त्रिपाठी, राहुल मिश्र, फतेह बहादुर सिंह, मनीष सिंह, राजेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, नूर आलम, मो• दिलशाद आदि उपस्थित रहे।
No comments