वैसे तो उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार है, कहा जाता है कि योगी सरकार में नाम नहीं, सिर्फ काम बोलता है। लेकिन सरकार की मनसा पर कुछ ब...
वैसे तो उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार है, कहा जाता है कि योगी सरकार में नाम नहीं, सिर्फ काम बोलता है। लेकिन सरकार की मनसा पर कुछ बिजली विभाग के कर्मचारी पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ताजा मामला विकास खंड आसपुर देवसरा इलाके के करौंदहा गांव का है। इस गांव के रहने वाले ज्ञान प्रकाश उपाध्याय है। जो इस समय अमेरिका में रहकर हिन्दू धर्म-कर्म का प्रचार प्रसार करने में लगे हैं।और अमेरिका जैसे देश में रहकर भारत देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं। इन्हें प्रवासी भारत रत्न सहित जैसे कई पुरस्कारों से अभी तक नवाजा भी जा चुका है। ज्ञान प्रकाश उपाध्याय को अपने घर तक बिजली ले जाने के लिए खंभे लगवाने थे। इसी कों लेकर कुछ माह पूर्व वो विद्युत उपकेंद्र देवसरा में गए वहा पर विद्युत कर्मचारियों द्वारा 43534 रूपये का लागत बना कर दे दिया गया।जिसको ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने जमा भी कर दिया। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक खंभा नहीं लग पाया।जिसकी शिकायत ज्ञान प्रकाश उपाध्याय द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से यूपी के मुख्यमंत्री, उर्जा मंत्री सहित कई जगहों पर कर दे रखी है। अब देखने वाली बात होगी कि कब तक बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी नींद से जागेंगे। और इस लापरवाही पर विभाग इनपर कार्यवाही कब करेगी।
No comments