Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पट्टी ब्रेकिंग/एसडीएम चेंबर में फायर करने वाले विकास श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल।

*➡प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी-* *➡थाना पट्टी पुलिस द्वारा अवैध  01 अदद पिस्टल 32 बो...

*➡प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी-*

*➡थाना पट्टी पुलिस द्वारा अवैध  01 अदद पिस्टल 32 बोर, 02 अदद कारतूस जिन्दा 32 बोर व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

*➡अभियुक्त को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत पचौरी मोड़ बहद ग्राम सदहा से गिरफ्तार किया गया-*


*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना पट्टी प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज राय के नेतृत्व में उ0नि0 अतर सिंह मय उ0नि0 श्रीबालकिशुन राम हमराह का0 रमारतन मिश्रा, हे का0 धर्मेन्द्र कुमार, वाहन चालक हे0का0 मुकेश त्रिपाठ* द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, दिनांक 20.07.2025 को अवैध  01 अदद पिस्टल 32 बोर, 02 अदद कारतूस जिन्दा 32 बोर व 01 मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त विकास श्रीवास्तव पुत्र नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव निवासी ऐलाही थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत पचौरी मोड़ बहद ग्राम सदहा से गिरफ्तार किया गया है । 


*अभियुक्त के पास से अवैध  01 अदद पिस्टल 32 बोर, 02 अदद कारतूस जिन्दा 32 बोर व 01 मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर थाना पट्टी में  मु0अ0सं0 217/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । बरामद मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।*
   
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 07.03.2025 को दोपहर में तहसील पट्टी में SDM के चैम्बर में मैनें इसी पिस्टल से फायर किया था । और पकड़े जाने के डर से फरार हो गया था । मैनें पिस्टल को छिपाकर रखा था । पिस्टल व कारतूस मैं अपनी सुरक्षा के लिए चलता हूँ। आज मैं अपनी पिस्टल को लेकर पट्टी जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया । 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
 01. विकास श्रीवास्तव पुत्र नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव निवासी ऐलाही थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 61/25 धारा 109(1),352,351(2),253 BNS थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़
2. मु0अ0सं0 62/25 धारा 221,194(2), 288,132, 121(1) BNS व 7 CLA ACT थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ 
3. मु0अ0सं0 188/2015 धारा  395 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़

*बरामदगी-*
 अवैध  01 अदद पिस्टल 32 बोर, 02 अदद कारतूस जिन्दा 32 बोर व 01 मोटरसाइकिल बरामद ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 अतर सिंह मय उ0नि0 श्रीबालकिशुन राम हमराह का0 रमारतन मिश्रा, हे का0 धर्मेन्द्र कुमार, वाहन चालक हे0का0 मुकेश त्रिपाठ थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।

No comments

Popular Posts