फोटो - घायल विशाल फोटो - मृतक राहुल गौतम। फोटो - मृतक अखिलेश। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के धरौली नहर क...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के धरौली नहर के पुलिया के पास रात्रि करीब साढ़े बारह बजे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसके कारण मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी आसपुर देवसरा धीरेन्द्र ठाकुर अपने मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अमरगढ़ सीएचसी ले गए, जहां पर इलाज के दौरान राहुल गौतम पुत्र स्वर्गीय अमरजीत गौतम उम्र 28 निवासी सराय त्रिलोकी थाना बदलापुर की मौत हो गई। जिसके बाद आसपुर देवसरा की पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। वही घायल अखिलेश गौतम पुत्र स्वर्गीय भारत राम उम्र 20 बर्ष ग्राम उदपुर घाटमपुर थाना बदलापुर का गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरो ने प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र किया था लेकिन रास्ते में ही अखिलेश की मौत, हों गई।तीसरा घायल विशाल गौतम पुत्र फूल चन्द्र गौतम उम्र 18 ग्राम शेखपुर थाना तेजी बाजार जनपद जौनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है
No comments