Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

कैसे फर्जी तरीके से दो भाइयों को फसाने की कि गई कोशिश, लेकिन आसपुर देवसरा की पुलिस ने किया पर्दाफाश।

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के मानापुर गांव के रहने वाले केदारनाथ पुत्र मुरली ने थाना आसपुर देवसरा में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाय...

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के मानापुर गांव के रहने वाले केदारनाथ पुत्र मुरली ने थाना आसपुर देवसरा में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके बारह वर्षीय लड़के विकास गौतम को बीते 15 जुलाई को उसी के गांव मानापुर के रहने वाले संदीप सिंह,और अनिल सिंह ने बकरी को चराने को लेकर गाली गलौज करके उसे बुरी तरह मारा-पीटा  जिसके कारण मेरा बेटा डरके कहीं भाग गया है। साथ ही अनिल सिंह और संदीप सिंह ने शाम को मेरे घर पर आकर धमकी दी तुम सब घर छोड़कर चले जाओ नहीं तो सबको जान से मार दूंगा। शिकायती पत्र मिलते ही आसपुर देवसरा की पुलिस सक्रिय हुई, जिसके बाद घर से भागे हुए 12 वर्षीय विकास गौतम को आसपुर देवसरा की पुलिस ने ढूंढ निकाला। जब आसपुर देवसरा की पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो केदारनाथ ने सारा राज उगल दिया। केदारनाथ से बताया की अनिल सिंह और संदीप सिंह को फसाने के लिए मैंने अपने बेटे को अपने रिश्तेदारी में छोड़ रखा था, वहां से मेरे रिश्तेदार ने भी मेरे बेटे को दूसरे रिश्तेदार के यहां भेज दिया था। मिले सूत्रों की जानकारी के अनुसार इससे पहले भी केदारनाथ ने  लोगों को फर्जी मुकदमों में ऐसे ही फसाया है ।लेकिन इस बार वह नहीं सफल हो सका। आसपुर देवसरा की पुलिस ने केदारनाथ का शांति भंग में चालान कर दिया है।

No comments

Popular Posts