Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन जारी-* *👉 हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के अ...


*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन जारी-*

*👉 हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार *

*➡️थाना बाघराय पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना क्षेत्र के लोसनापुर ग्राउण्ड तिराहा से गिरफ्तार किया गया।* 

 *➡️चेकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मोटर साइकिल बरामद किया गया*

*घटना का संक्षिप्त-*
दिनांक 18.08.2025 को आरोपी द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को मोटर साइकिल से टक्कर मार कर घायल कराना व अभियुक्त का स्वयं भी घायल हो जाना/तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मोटर साइकिल के साथ 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना बाघराय पर मु0अ0सं 170/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डाॅ0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री संजय राय व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बाघराय श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाठक* मय हमराह का0 शशांक राय, का0 सचिन ठेनुआ द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व वांछित अपराधी के दौरान थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत लोसनापुर ग्राउण्ड तिराहा से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोटर साइकिल के साथ 01 अभियुक्त  आदर्श यादव उर्फ गोपाल यादव पुत्र स्व० बाबादीन यादव निवासी ग्राम मलंग का तकिया थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना बाघराय पर मु0अ0सं 170/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को धारा 207 MV Act में सीज  किया गया । उपचार के उपरान्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. आदर्श यादव उर्फ गोपाल यादव पुत्र स्व० बाबादीन यादव निवासी ग्राम मलंग का तकिया थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज।
 
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाठक मय हमराह का0 शशांक राय, का0 सचिन ठेनुआ, का0 रणजीत, का0 लोकेश बैसला थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ ।

No comments

Popular Posts