Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

चोरी की वारदात का पर्दाफाश –थाना नवाबगंज पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार सोने-चाँदी के आभूषण और पैसा किया बरामद।

*➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में नवाबगंज पुलिस ने नामजद अभियुक्त प्रदीप पटेल को किया गिरफ्तार, सोने-चाँदी के आभूषण व ...


*➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में नवाबगंज पुलिस ने नामजद अभियुक्त प्रदीप पटेल को किया गिरफ्तार, सोने-चाँदी के आभूषण व नगद बरामद*

*➡️ अभियुक्त को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत सधई का पुरवा नहर पुलिया के सामने रोड से गिरफ्तार किया गया है ।* 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक- 17.08.2025 को वादिनी निवासी ग्राम कडरो, राजा का पुरवा थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ के द्वारा थाना नवाबगंज पर तहरीर दी गई थी कि दिनांक- 16.08.2025 की रात्रि में आवेदिका के घर से सोने चांदी के आभूषण व लगभग 5800 रुपए नगद गांव का ही आरोपी प्रदीप पटेल पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम कडरो, राजा का पुरवा थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ के द्वारा चोरी कर लिया गया है । जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122/25 अंतर्गत धारा 305(A)/331(1) BNS बनाम 01 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । 

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री संजय राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता* के पर्यवेक्षण में *थाना प्रभारी नवाबगंज श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 कालीदीन यादव मय हमराह हे का० शिशुपाल सिंह व का0 अजय कुशवाहा* द्वारा चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति, सदिग्ध वाहन, तलाश वाछिंत व सक्रिय अपराधी, पेन्डिग विवेचना के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबगंज पर  *मु0अ0सं0-122/25 धारा 305ए/331 (4)BNS* से संबंधित 01 अभियुक्त प्रदीप पटेल पुत्र रामेश्वर पटेल निवासी ग्राम कडरी (राजा का पुरवा) थाना नवाबगंज प्रतापगढ उम्र करीब 30 वर्ष को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत सधई का पुरवा नहर पुलिया के सामने रोड से गिरफ्तार किया गया है । 

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 4500 रुपये नगद व 01 चैन करीब 10 ग्राम(पीली धातु), सोने का बाला 01 जोडा करीब 7 ग्राम व मंगल सूत्र मय मोतियो से गुथा (पीली धातु), करीब 15 ग्राम 01 जोडी पायल करीब 26 ग्राम(सफेद धातु), 02 अंगूठी मय नग करीब 6 ग्राम(सफेद धातु) व 13 विछिया करीब 29 ग्राम(सफेद धातु) बरामद की गई ।*

उक्त बरामदगी के आधार मुकदमा उपरोक्त अभियोग में *धारा 317(2) बीएनएस* की बढोत्तरी की गई ।

*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि यह सब चोरी का माल है इसमें कुछ पैसे मैने नशेवाजी में खर्च कर दिया है, शेष सोने चांदी के जेवरात लुक छिप कर बेचने ले जा रहा था । अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 16.08.2025 को रात्रि में वादिनी नि० ग्रा0 कडरौ (राजा का पुरवा) के घर से चुरा कर लाया था । खटर पटर की आवाज सुनकर वादिनी व उसकी लडकी जग गई, तो मै उपरोक्त जेवरात व रुपये अपने साथ लेकर मकान से भागा उन्होने चोर-चोर की आवाज लगाते हुए देख लिया मगर पकड नहीं पाई ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
प्रदीप पटेल पुत्र रामेश्वर पटेल निवासी ग्राम कडरी (राजा का पुरवा) थाना नवाबगंज प्रतापगढ उम्र करीब 30 वर्ष ।

*बरामदगी-*
चोरी के 4500 रुपये नगद व 01 चैन करीब 10 ग्राम(पीली धातु), सोने का बाला 01 जोड करीब 7 ग्राम व मंगल सूत्र मय मोतियो से गुथा (पीली धातु), करीब 15 ग्राम 01 जोडी पायल करीब 26 ग्राम(सफेद धातु), 02 अंगूठी मय नग करीब 6 ग्राम(सफेद धातु) व 13 विछिया करीब 29 ग्राम(सफेद धातु) बरामद ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 काली दीन यादव मय हमराह हे का० शिशुपाल सिंह व का0 अजय कुशवाहा थाना नवाबगंज, प्रतापगढ़ ।

No comments

Popular Posts