Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

हर घर तिरंगा जिला स्तरीय बाइक रैली बुधवार को

  बीकानेर, 12 अगस्त। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय तिरंगा बाइक रैली बुधवार प्रातः 9:15 बजे मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से रवींद्र रंग...


 

बीकानेर, 12 अगस्त। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय तिरंगा बाइक रैली बुधवार प्रातः 9:15 बजे मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से रवींद्र रंगमंच, कलेक्ट्रेट परिसर, जूनागढ़, कीर्ति स्तंभ होते हुए डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक निकाली जाएगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने बताया कि इसमें खिलाड़ी, स्काउट गाइड़, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स, कार्मिक तथा आमजन की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि रैली के दौरान 'हम एक साथ हैं' की भावना के साथ प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रवाद का संदेश दिया जाएगा। रैली की समाप्ति पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में तिरंगा कैनवास लगाया जाकर देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस पर आम जन द्वारा हस्ताक्षर करते हुए प्रेम देश प्रेम की भावना लिखी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी इसके प्रभारी तथा जिला खेल अधिकारी सहप्रभारी होंगे। वे सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम संचालित करेंगे।



No comments

Popular Posts