*🔹प्रतापगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण-* *➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा दी गई शुभकामनाएं एवं बधाई-* *➡️...
*🔹प्रतापगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण-*
*➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा दी गई शुभकामनाएं एवं बधाई-*
*➡️अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पद पर तैनात श्री संजय राय(पीपीएस) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत-*
*🔹जनपद प्रतापगढ़ में वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पद पर तैनात श्री संजय राय(पीपीएस) को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।*
*➡️अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री संजय राय ने अपनी सेवाकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, जनसुरक्षा में नवाचारपूर्ण पहल तथा संवेदनशील नेतृत्व का परिचय दिया है। जनपद में तैनाती के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों को व्यापक सराहना प्राप्त हुई है।*
*➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार सहित समस्त पुलिस परिवार ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।*
No comments