थाना आसपुर देवसरा इलाके के मोलनापुर गांव के रहने वाले गोरखनाथ निषाद पुत्र गंगादीन निषाद ने आसपुर देवसरा थाने में शिक...
थाना आसपुर देवसरा इलाके के मोलनापुर गांव के रहने वाले गोरखनाथ निषाद पुत्र गंगादीन निषाद ने आसपुर देवसरा थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि हरखाली,शोभनाथ पुत्र पूर्णमासी ने मेरे धान की खेत में घास सूखाने वाली दवा को डालकर मेरे धान की खेती को नष्ट कर डाला। जब मैं इस बात को पूछने के लिए इन लोगों के पास गया तो, ये लोग भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिए और कहां की तुम्हारा थाना अदालत हम सब देख लेंगे। प्रार्थी गोरखनाथ ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
No comments