थाना फतनपुर क्षेत्र के कैलाडीह गांव की रहने वाली खुशी तिवारी पुत्री अखिलेश तिवारी ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाई है क...
थाना फतनपुर क्षेत्र के कैलाडीह गांव की रहने वाली खुशी तिवारी पुत्री अखिलेश तिवारी ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाई है कि पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव के रहने वाले अमित उर्फ आशू पुत्र चेतनारायण दुबे ने 8 महीने से झांसा देकर हमारे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। साथ ही विश्वास लाने के लिए मुझे वाराणसी ले जाकर मेरे मांग में आशू ने सिंदूर भरी। इसके बाद कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया और मेरे बिना इच्छा के विरुद्ध मेरी अश्लील वीडियो भी बना कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। प्रार्थना पत्र के आधार पर पट्टी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने में लग गई है।
No comments