थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सुरंगपुर गांव के रहने वाले मनोज शर्मा का बड़ा बेटा अक्षत कुमार शर्मा की बीते रविवार अचानक तबीयत बि...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सुरंगपुर गांव के रहने वाले मनोज शर्मा का बड़ा बेटा अक्षत कुमार शर्मा की बीते रविवार अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अक्षत के परिजन उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर डाक्टरों ने अक्षत को मृत घोषित कर दिया।अक्षत अभी सेंट जेवियर्स पट्टी में इंटर की पढ़ाई कर रहा था। अक्षत की छोटी बहन काव्या अभी कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहीं हैं। अक्षत के पिता मनोज कुमार शर्मा महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत हैं। अक्षत की इस आसामायिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
No comments